किसान के खेत मे लगी आग, गेंहू की फसल जली लाखो का नुकसान

दीपक शर्मा

पन्ना २८ मार्च ;अभी तक; जिले के सिमरिया थाना अन्तर्गत ग्राम बोदा एवं तिघरा के बीच किसानो की खडी हुई गेंहू की फसल मे आग लग गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक किसानो के खेतो मे फसल जल गई है तथा लाखो का नुकसान हुआ है।

उक्त आग मे लगभग बीस से पच्चीए एकड की फसल जली है तथा अनेक किसान प्रभावित हुए है। जिसमे गोविंद सोनी, रामप्रताप सोनी, सूरज बिल्थरे तिघरा, कर्ण सिंह एवं अन्य किसान प्रभावित हुए है। किसानो ने जिला प्रशासन से फसल का तत्काल सर्वे कराने एवं हुए नुकसान पर राहत राशि दिलाये जाने की मांग की है। किन कारणो के चलते आग लगी है यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है।