संयुक्त मजदूर यूनियन संघ के प्रदेश अध्यक्ष वकील बंजारा द्वारा 29 वर्ष पुराना कब्ज़ा छुड़ाया गया

महावीर अग्रवाल 
मंदसौर २९ मार्च ;अभी तक;  मजदूरों के मसीहा कहे जाने वाले संयुक्त मजदूर यूनियन संघ के प्रदेश अध्यक्ष  वकील बंजारा ने कि गरिब किसान मदद कर मजदुर हित कार्य किया। जिले की तहसील सीतामऊ गांव सेमलिया रोड निवसी गरीब मजदूर किसान की डेढ़ बीघा जमीन पर 29 वर्ष पुराना कब्जा भूमाफिया द्वारा किया गया था।
                        पीड़ीत किसान सतीश माली ने कई जगह आवेदन दिए न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खाई लेकिन उसकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ। जब उसको किसने बताया कि आप संयुक्त मजदूर यूनियन संघ के प्रदेश अध्यक्ष वकील बंजारा से इस विषय में अपना आवेदन दीजिए वह आपका सहयोग करेंगे जैसे ही वकील बंजारा पीड़ित परिवार का आवेदन प्राप्त हुआ उन्होंने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचकर कब्जेधारी व्यक्ति से बात कर उसे समझाइस देकर पीड़ित किसान का कब्जा छुड़वाया मौके पर निफ़्टरा करवाकर पीड़ित किसान को उसका हक दिलवाया।
                        इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष चेतन राठौड़ भी उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मुकेश बना द्वारा दी गई।