प्रदेश

महावीर इंटरनेशनल ने इस सत्र का तीसरा  जीव दया प्रोजेक्ट आयोजित किया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ९  मई ;अभी तक;  महावीर इंटरनेशनल मंदसौर द्वारा नाका न 10 स्थित गोशाला में गोवंश को ग्रास का आहार संस्था सदस्य वीर  विजय ओसवाल के सहयोग से उनके अवतरण दिवस पर कराया गया।
                                इस अवसर पर ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है और हर व्यक्ति को अपने जीवन के खास अवसर पर सेवा कार्य अवश्य करना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष सुनील मित्तल ने बताया कि मान्यता है कि बड़े से बड़ा कष्ट भी सिर्फ गौ माता की सेवा करने से दूर हो जाता है।
                                 प्रारंभ में लाभार्थी परिवार का स्वागत संस्था के सदस्य द्वारा माला पहनकर किया गया, इस दौरान महावीर इंटरनेशनल ग्रुप के झोन चेयरमैन राकेश जैन, पूर्व अध्यक्ष विपिन कोठीफोड़ा, उपाध्यक्ष पीसी कुमावत, कोषाध्यक्ष भागचंद्र खंडेलवाल, सह सचिव विकास गोदावत, कार्यकारिणी सदस्यगण अनिल बाफना, नवीन छिंगावत, लोकेन्द्र फाफ़रिया, अखिलेश धींगा, संजय गर्ग, भावेश बक्शी, नीलेश करणवट उपस्थित थे। संचालन सचिव अरुण अग्रवाल ने किया, आभार प्रवक्ता ऋषभ फाफरिया ने माना।
यह जानकारी संस्था अध्यक्ष सीए आयुष जैन ने दी ।

Related Articles

Back to top button