प्रदेश

रतलाम में दिग्विजय सिंह ने कहा – कई नेता ऐसे जो खुद का बूथ नहीं जीता पाए और बड़े नेता बन गए 

अरुण त्रिपाठी
रतलाम, 09 मई  ;अभी तक;  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में रतलाम लोकसभा क्षेत्र शिवगढ़ और रतलाम में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया | उन्होंने कहा कि नेता वही जो अपने बूथ पर पार्टी को जिताकर लाए। आज कई ऐसे नेता हैं ,जो अपना बूथ नहीं जीता पाए लेकिन पार्टी में बड़े पदों पर पहुंच गए हैं। हमें यह संकल्प लेना है कि अपने बूथ पर कांग्रेस को जिताकर लाएंगे ।
                                        श्री सिंह ने कहा कि मोदीजी ने कहा था कि काला धन वापस लाएंगे, लेकिन देश से और काला धन बाहर भेज दिया। देश में 100 परिवार ऐसे हैं जिनके पास देश की पूजी चली गई है। ये लोग चले गए तो देश की अर्थव्यवस्था ही खतरे में आ जाएगी। नोटबंदी से ढाई से तीन करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं। दस साल में मोदी सरकार ने किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं किया। हमारी सरकार ने किसानों का 72 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया था। मोदीजी कहते है की अंबानी और अडानी ने कांग्रेस को धन भेजा , तो क्या उनकी ईडी ,सीबीआई आदि सो रही है| अब तो मोदीजी को पीएम कहते हुए शर्म आती है , क्योकि वे रोज़ झूठ बोल रहे है| वे अंबानी और अड़ानी के भी सगे नहीं हुए |
सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सम्बोधित किया | गौरतलब है कि पहले रतलाम – झाबुआ सीट कांग्रेस का गढ़ रही है | इस पर दो बार 2014 में दिलीप सिंह भूरिया और 2019 में गुमानसिंह डामोर ही भाजपा से सांसद चुने गए है | 2015 के उपचुनाव सहित कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया पांच बार सांसद रहे है |

Related Articles

Back to top button