प्रदेश

जैएसजी मेन ने श्री अशोकसागर सूरीश्वर जी म.सा. के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १० मई ;अभी तक;  जैन सोशल ग्रुप मेन मंदसौर के तत्वावधान में श्री आर्यरक्षित सूरि जैन तीर्थ धाम मंदसौर के प्रेरक प.पू. गुरुदेव आचार्य श्री अशोकसागर सूरीश्वरजी म.सा. के 81वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर गुप्त दानदाता के सहयोग से विभिन्न सेवा कार्य किए गए।
                            ग्रुप अध्यक्ष संजय दोशी ने बताया कि इस शुभ दिवस पर अन्न क्षेत्र कमेटी में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर अन्न क्षेत्र न्यास कमेटी के अध्यक्ष शांतिलाल बड़जात्या ने संबोधित करते हुए कहा कि अन्न क्षेत्र न्यास कमेटी द्वारा जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन कराया जाता है एवं इसमें जो भी व्यक्ति आजीवन एक मिति के भोजन का लाभ लेना चाहे वह मात्र 7100 रू. जमा करा कर इसका लाभ ले सकते हैं।साथ ही उन्होंने अन्न क्षेत्र कमेटी द्वारा मुक्तिधाम पर किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी।
                            साथ ही अपना घर निराश्रित बालिका गृह में बच्चों को ड्राई फ्रूट,फल व  मिठाई का वितरण किया गया । इस अवसर पर अपना घर के अध्यक्ष ब्रजेश जोशी द्वारा अपना घर में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई । श्री आर्यरक्षित सूरि जैन तीर्थ धाम के सचिव दिलीप डांगी ने संबोधित करते हुए बताया कि सन 1965 से गुरुदेव आचार्य श्री अशोक सागर सुरिश्वर जी म.सा. का मंदसौर से लगाव रहा है एवं गुरुदेव की प्रेरणा से ही श्री आर्यरक्षित सूरि जैन तीर्थ धाम का निर्माण हुआ है। आपने तीर्थ धाम में चल रहे विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित वात्सल्यधाम एवं विक्षिप्त महिला आवास गृह में भी बुजुर्गों एवं महिलाओं को ड्राई फ्रूट, फल एवं मिठाई वितरण का कार्य किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता व जैन सोशल ग्रुप मेन के पूर्व अध्यक्ष मुकेश खमेसरा ने श्री अशोक सागर सुरिश्वर जी म.सा. के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाए जाने के संकल्प के बारे में जानकारी दी।
ग्रुप द्वारा 10 नंबर नाका प्रतापगढ़ रोड पर स्थित श्री गोपाल कृष्ण गौशाला में गायों को हरे चारे का एवं सुदाना का आहार कराया गया । इस अवसर पर भाजपा नेता राजू चावला ने संबोधित किया। स्वागत भाषण जैन सोशल ग्रुप मेन के अध्यक्ष संजय दोशी ने दिया । इस अवसर पर श्री आर्य रक्षितसुरि जैन तीर्थ धाम के सचिव दिलीप डांगी,वीरेंद्र भंडारी हिम्मत लोढ़ा,मुकेश खिमेसरा, अभिषेक खिमेसरा, अन्न क्षेत्र न्यास कमेटी के अध्यक्ष शांतिलाल बड़जात्या, संरक्षक जवाहरलाल जैन, अपना घर के अध्यक्ष ब्रजेश जोशी, संस्थापक अध्यक्ष राव विजय सिंह भाजपा नेता राजू चावला, पुलकित पटवा, सुनील महाबली, जैन सोशल ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष कनक पंचोली, संजय लोढ़ा, अजीत बंडी, विशाल गोदावत, अध्यक्ष संजय दोशी,उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, सचिव राजेश सिंघवी खिमेसरा परिवार के प्रमुख राजेंद्र खिमेसरा, प्रियांशु खिमेसरा, तीर्थ खिमेसरा,आशा खिमेसरा,पूर्वी खिमेसरा,विशाल चौधरी,गौरव संचेती,अनिल संघवी उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन संयोजक संजय लोढ़ा किया । आभार सचिव राजेश सिंघवी ने माना।

Related Articles

Back to top button