प्रदेश

दशपुर योग शिक्षा संस्थान के छः दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर १४ मई ;अभी तक;  दशपुर योग शिक्षा संस्थान, मंदसौर द्वारा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु योग गुरू श्री सुरेन्द्र जैन के सानिध्य में छः दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ 14 मई, मंगलवार को नूतन स्टेडियम स्थित योग भवन में किया गया। जहां पहले दिन 60 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
                                 योग गुरू सुरेन्द्र जैन ने उपस्थित बच्चों को योग क्रियाओं का अभ्यास कराया और उससे होने वाले लाभों से परिचित कराया। श्री जैन ने योग के महत्व को समझाते हुए कहा कि जिस तरह से प्रदूषित वातावरण, प्रदूषित खानपान और प्रदूषित रहन-सहन की वजह से तेजी से बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है ऐसी स्थिति में बचपन से ही दैनिक जीवन में योग का महत्व बढ़ गया है। योग के साथ-साथ अनुशासन, संयमित व शुद्ध आहार को भी अपनी जीवन शैली में लाना आवश्यक है। योग आज हर एक व्यक्ति की अनिवार्य आवश्यकता बन गई है।
                               संस्था अध्यक्ष सीए दिनेश जैन ने कहा कि हमारे ऋषि मुनि योग करते थे। जिसके कारण वे लोग निरोग रहते थे। बच्चों को भी अपनी स्वस्थता एवं कुशल व्यक्तित्व के लिए नियमित रूप  ये योग करना चाहिए।
                                  संस्था उपाध्यक्ष जितेश फरक्या ने बताया कि 6 दिवसीय योग शिविर में योगासन, प्राणायाम, ध्यान, हास्य रोग सहित अनेक योग विधाएं बच्चों को सिखाई जा रही है ताकि वे अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे। यह शिविर 19 मई तक प्रतिदिन प्रातः 8 से 9 बजे तक 8 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिये योग भवन में निःशुल्क आयोजित हो रहा है। जिसका बच्चे उपस्थित होकर लाभ ले सकते है।
                                      योग क्रियाओं का प्रदर्शन योग शिक्षक जिनेन्द्र उकावत, प्रीति जैन व सोनल जैन ने दिया। बच्चों को पौस्टिक मिल्क एवं बिस्किट का वितरण बृज नैनवानी ने किया। शिविर में ओम गर्ग, विजय पलोड़,  प्रेमेन्द्र चौरड़िया, महेश सेठिया, नेहा गांधी, सुभाष पाटीदार, अनुराग माली, कमलेश राव, शौंकी कश्यप आदि ने दी। आभार संस्था सचिव लोकेन्द्र जैन ने माना।

Related Articles

Back to top button