प्रदेश

लायंस क्लब मंदसौर स्टार की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सोनाली जैन अध्यक्ष, रुचि कालरा सचिव व शिखा कोठारी कोषाध्यक्ष मनोनीत

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १६ मई ;अभी तक;  लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233- ई2 के अन्तर्गत आने वाला लायंस क्लब मंदसौर स्टार की नॉमिनेशन कमीटी के द्वारा सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

                         लायंस क्लब स्टार की संस्थापक अध्यक्ष कविता मिण्डा ने बताया कि क्लब सत्र 2024-25 के लिए लायन सोनाली विपिन जैन अध्यक्ष, सचिव रुचि कमलेश कालरा व कोषाध्यक्ष शिखा अंशुल कोठारी को मनोनीत किया गया।

                            क्लब के नवीन पदाधिकारियों को क्लब अध्यक्ष लायन निशा कुमावत, सचिव शिल्पा जैन सहित सभी लायन साथियों द्वारा बधाई व शुभकामनाऐं प्रेषित की गयी।

Related Articles

Back to top button