प्रदेश

योग शिविर में जैएसजी मेन ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई 

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर १७ मई ;अभी तक;  दशपुर योग शिक्षा संस्थान, मंदसौर द्वारा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु आयोजित हो रहे शिविर के चतुर्थ दिवस बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों को योग के साथ-साथ पर्यावरण से  जुड़ने की भी प्रेरणा दी। साथ ही जैन सोश्यल ग्रुप मेन द्वारा बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के लिये  पर्यावरण संरक्षण व अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने का संकल्प भी दिलाया।
                            शिविर में योग गुरु सुरेन्द्र जैन ने बच्चों से कहा कि स्वास्थ्य मनुष्य की सबसे अमूल्य सम्पत्ति है। जो लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते है वे निरोग रहते है। योग से जुड़कर निरोगी रहा जा सकता है। योग के दौरान सांसों का आदान प्रदान महत्वपूर्ण होता है। योगाभ्यास करते समय ऐसा स्थान चयनित करे जहां हवा का प्रवाह सुखद हो। योगासन करते समय सांस लेने के प्रति सचेत रहें। जहां प्रदूषित वातावरण हो वहां योग ना करें। बंद कमरे में भी योग करना उचित नहीं है। आपने कहा कि बढ़ता प्रदूषण व अशुद्ध भोजन भी अच्छे स्वास्थ्य के लिये खतरा बनता जा रहा है।
                          जैन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष संजय दोशी ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही स्वस्थ जीवन शैली विकसित कर दी जाए तो हमारी आने वाली पीढ़ी बीमारियों से नहीं जुझेगी। नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है तथा हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है।
                                        संस्था अध्यक्ष सीए दिनेश जैन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि छः दिवसीय शिविर को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। प्रतिदिन शिविर में आने वाले बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। तथा सामाजिक संस्थाएं भी बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिये उपस्थित हो रही है।
                                          योग क्रियाओं का प्रदर्शन योग शिक्षक जिनेन्द्र उकावत, बालिका प्रांजल धाकड़ व किरण शर्मा ने किया। जैएसजी मेन द्वारा बच्चों को शीतल पेय व बिस्किट का वितरण किया गया। शिविर के दौरान जैन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष संजय दोशी, एमपी रीजन झोन कोऑर्डिनेटर कपिल भंडारी, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र मेहता, विशाल गोदावत, सचिव राजेश सिंघवी, कोषाध्यक्ष गौरव सुराणा, सहसचिव मयंक गांधी, प्रवक्ता शिखर रांका, ग्रुप सदस्य हैप्पी पाटनी सीए का स्वागत संस्था अध्यक्ष दिनेश जैन सीए, उपाध्यक्ष जितेश फरक्या, सचिव लोकेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष प्रीति जैन, विजय पलोड़, महेश सेठिया, अनुराग माली, शोकीन धाकड़, शौंकी कश्यप, तेजमल गांधी ने किया। आभार जेएसजी मेन सचिव राजेश सिंघवी ने माना।

Related Articles

Back to top button