प्रदेश

महावीर इंटरनेशनल द्वारा ऑटिज्म निदान, जागरूकता और पालन पोषण शिविर  का आयोजन

महावीर अग्रवाल 


मन्दसौर १८ मई ;अभी तक;  महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष सीए आयुष जैन ने बताया महावीर इंटरनेशनल संस्था के सहसचिव वीर विकास गोदावत और प्राची संतोष गोयल व टीम के सहयोग से ऑटिज्म कैंप आयोजित किया गया है। इस कैंप में इंदौर के बालकृष्ण केंद्र द्वारा संचालित ऑटिज्म और पुनर्निवास संस्था की डॉक्टर टीम द्वारा पेरेंटिंग सत्र और थेरेपी ट्रीटमेंट प्रदान कर ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को निशुल्क ट्रीटमेंट प्रदान किया गया। इस कैंप में 50 से अधिक बच्चों को ट्रीटमेंट प्रदान किया गया ।
                                 कार्यक्रम की शुरूआत भगवान महावीर स्वामी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और मेरी भावना प्रार्थना के वाचन से हुई, इसके पश्चात संस्था के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
                                   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष ब्रजेश जोशी ने इस कैंप की सराहना करते हुए बताया की सामान्य लोगों का ट्रीटमेंट करना आसान होता है, ऑटिज्म से पीड़ित जो बच्चे रहते हैं उनका ट्रीटमेंट स्पेशल तरीके से होता है, आज संस्था द्वारा यह कैंप आयोजित करना एक अच्छी पहल है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष महावीर जैन ने बताया ऑटिज्म के ट्रीटमेंट के लिए हमेशा बड़े शहर जाना पड़ता है, महावीर इंटरनेशनल संस्था ने यह सुविधा मंदसौर में उपलब्ध कराई है जो की सराहनीय हैं। विशेष अतिथि श्रेयांशनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हस्तीमल नाहर ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की अनुमोदना की।
                             स्वागत उद्बोधन रतलाम नीमच जॉन के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया यह अनोखा प्रोजेक्ट संस्था द्वारा पहली बार आयोजित किया गया है और आगामी सत्र में संस्था द्वारा अनेक हेल्थ कैंप आयोजित होते रहेंगे। उन्होंने प्राची गोयल और उनकी युवा टीम की सराहना की और इस उम्र में समाज सेवा करना एक अद्भुत परवरिश को दर्शाता है।
                                  बालकृष्ण केंद्र के प्रमुख डॉ अनंत शर्मा द्वारा ऑटिज्म और उसके ट्रीटमेंट के बारे में बताया गया, विस्तृत जानकारी प्रदान करने हेतु उन्होंने पेरेंटिंग सेशन भी आयोजित किया। उन्होंने बताया बालकृष्ण केंद्र द्वारा ऑटिज्म रिहैबिलिटेशन है कैंप आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने महावीर इंटरनेशनल का आभार व्यक्त किया।
                                      कैंप ऑर्गेनाइजर और स्पांसर प्राची गोयल ने बालकृष्ण केंद्र के उपस्थित डॉक्टर की टीम, महावीर इंटरनेशनल की टीम और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया । संस्था द्वारा प्राची गोयल की पूरी टीम को शील्ड प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। आभार सचिव अरुण अग्रवाल ने माना।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष लोकेंद्र जैन, राकेश चौधरी, प्रोजेक्ट चेयरमैन मनीष गुप्ता, प्रिंस अग्रवाल, उपाध्यक्ष पीसी कुमावत, प्रतीक पोखरना, कोषाध्यक्ष भागचंद खंडेलवाल, प्रवक्ता ऋषभ फाफ़रिया, और महावीर इंटरनेशनल के वीर और वीरा सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button