प्रदेश

69 वी राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष /महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २१ मई ;अभी तक;  69वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप 22 से 26 मई 2024 तक मुरैना के अम्बाह में आयोजित की जा रही है। इस राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की पुरुष टीम में क्रमशः चयन माली, शोएब खान, गणेश परसंडिया, अल्फ़ाज़ खान,‌ देव मालवीय, पंकज पाटीदार, हिमांशु पाटीदार, पृथ्वी सिंह, युवराज सिंह, मनीष कुमार, कमल जाट, लक्ष्य सैनी,  अभिषेक गोस्वामी, कुणाल राठौड़, और महिला टीम क्रमशः  खुशी ग्वाला, रंजना कैथवास, दिव्यांशी गुप्ता, साक्षी ग्वाला, हिमशिखा यादव ,निशा वाघेला, निधि मेडतवाल, प्रार्थना वाघेला, सोनाक्षी मकवाना, रुचिका श्रीवास्तव , ललिता, ‌विशिका का चयन हुआ है। प्रतियोगिता हेतु टीम मंदसौर से रवाना हुई।
                                        उक्त खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्री अनिल कियावत व मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह चौहान एवं सदस्यगण विनय दुबेला, संदीप खाबियां, शेर मोहम्मद खान, सज्जन सिंह श्रीमाल, त्रिभुवन कवीश्वर, रोहित शर्मा, अनिल पाटीदार, रउफ खान, रितेश पोरवाल, अनिल पाटीदार, मिलिंद सांखला, रंजन छाबड़ा, राजेंद्र सिंह, अभिषेक सेठिया, अक्षय नलवाया, मोहित शर्मा, शैलेंद्र मसीही, अभिषेक यादव, पंकज मालवीय, आशीष रेठा, आस्था भावसार, विनय अग्रवाल, संयम चौहान, नमन शर्मा , नेहा सालवी  कविता मेघवाल , आकृति जैन, माधव जोशी,जानवी हाडा  ,और जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग मंदसौर के खेल अधिकारी श्री विजेंद्र देवड़ा, जिला क्रीड़ा अधिकारी मंदसौर श्री बंशीलाल बारीवाल, पीजी कॉलेज मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार ,पी.जी कॉलेज दलौदा  के खेल अधिकारी अब्दुल रजाक, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी मंदसौर अशोक शर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर के, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक श्री महेंद्र शुक्ला, महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि मंदसौर की वरिष्ठ व्यायाम शिक्षिका श्रीमती शांता व्यास, शा. लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल उ. म. विद्यालय मंदसौर  के व्यायाम शिक्षक  श्री रघुवीर मालवीय , जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री त्रिभुवन कविश्वर ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह जानकारी जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री त्रिभुवन कविश्वर व कोच अभिषेक सेठिया ने दी।

Related Articles

Back to top button