प्रदेश

गायत्री परिवार व वर्क संस्था द्वारा कालाखेत स्थित बावड़ी में दूसरे सप्ताह भी श्रमदान व जलशुद्धि अभियान चलाया

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर २१ मई ;अभी तक;  कालाखेत स्थित आकाश वाली बावड़ी में दूसरे सप्ताह भी गायत्री परिवार व वर्कसंस्था द्वारा श्रमदान कर वहां व्याप्त गंदगी निकाली गई।
                                   लोगों द्वारा बावड़ी में डाले गये पॉलिथीन व कचरे को बाहर निकालकर नगरपालिका को अवगत कराया की इस गंदगी को फेका जाये ताकि गंदगी का ढेर न लग जाये। दो बार किये गये श्रमदान में प्रशासन ने कोई सहयोग नहीं किया। गायत्री परिवार व वर्क संस्था जो निस्वार्थ भाव से अपना समयदान व श्रमदान लगाकर जल बचाओ अभियान चलाया जा रहा है जो कार्य नगरपालिका का है। वह कार्य सामाजिक संस्थाएं कर रही है। प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान करना चाहिये। मंदसौर नगर का साफ रखना सभी का कार्य है। अपने नगर व वार्ड की बावड़ी साफ रहेगी तो जल का स्त्रोत ठीक रहेगा। पुराने टाइम में भी बावड़ी तालाब का साफ रखना हर वयक्ति का कार्य था।
                           स्वच्छता व जल बचाओं प्रभारी हर्ष शर्मा ने कहा है कि जब तक जन अभियान नहीं होगा तब तक स्वच्छता अभियान कागजों व फाईल तक ही रह जायेगा। सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं मिलकर कार्य करना चाहिये।
                            पर्यावरण प्रेमी रमेश सोनी ने कहा कि तेलिया तालाब पर भी गंदगी हो रही है। वहां भी  सफाई अभियान चलाया जाएगा। सभी धार्मिक एवं राजनीतिक संगठन भी स्वच्छता अभियान में सहयोग प्रदान करें। दो घण्टे श्रमदान करने से मन व शरीर स्वस्थ रहेगा।
वर्क संस्था के प्रभारी फिरोज हुसैन ने भी इस अभियान में श्रमदान किया और गायत्री परिवार की सराहना की। आपने बताया कि जल बचाओ अभियान व पर्यावरण अभियान व सफाई अभियान मे हमारी संस्था विगत एक साल से कार्य कर रही है। जिसमें गायत्री परिवार का भी सहयोग मिल रहा है। अन्य संस्थाओं को भी गायत्री परिवार से जुड़कर कार्य करना चाहिये। मानव मात्र एक समान एक पिता की सब संतान का नारा देकर गायत्री परिवार कार्य कर रही है।
योगेशसिंह सोम ने कहा कि गायत्री परिवार वर्ष 2011 से शिवना शुद्धि अभियान सहित नगर में अन्य जगह स्वच्छता अभियान चला रहा है। सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं को भी रचनात्मक कार्य करना चाहिये। जो मानव के लिये बहुत जरूरी है। आपने कहा की तीसरे सप्ताह भी कालाखेत स्थित बावड़ी पर श्रमदान किया जाएगा।
श्रमदान में कन्हैयालाल शर्मा, मांगीलाल लक्षकार, रोहित, रोनक बाबेल टेलर, योगेशसिंह सोम, जाफर, फिरोज, रमेश सोम व हर्ष शर्मा ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button