प्रदेश

राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिये दलौदा के 7 खिलाड़ियों का चयन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २२ मई ;अभी तक;  69वी राज्य स्तरीय सीनियर बालक/बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता 22 से 26 मई 2024 तक अम्बाह,( मुरैना)  मे आयोजित होगी, जिसमें दलौदा स्पोर्ट्स एकेडमी दलौदा 7 खिलाड़ियों का चयन किया गया है । इसमें बालिका वर्ग में ऋषिका सिसोदिया, माही राठौर, विशाखा बोरीवली एवं बालक वर्ग में कृष्णा बैरागी, लक्कीराज सिंह राजपूत, वेद प्रताप सिंह, हर्षवर्धनसिंह  का चयन किया गया।
                                          खिलाड़ियों के चयन होने पर विपिन जैन, विकास सुराणा, हेमंत धनोतिया, मोहसिन अख्तर, त्रिभुवन कवीश्वर, दीपक पोरवाल, अमित जैन, मधुसूदन पाटीदार, अनिल कैथवास, रितेश राठी, शीतल जैन ,विजेंद्र देवड़ा, अविनाश उपाध्याय, राजू कुमार, अब्दुल रज्जाक, बंशीलाल बरीवाला, अशोक शर्मा, अभिषेक सेठिया, एम्ब्रोस वाल्टर, चंदन शर्मा, दिनेश धाकड़, हरीश सिंह चुंडावत, संतोष राव, मनोहर घारू, धीरज, आशीष रेठा, अनिल दास बैरागी आदि ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की यह जानकारी दलौदा स्पोर्ट्स एकेडमी दलौदा के सचिव अभिषेक सेठिया ने दी।

Related Articles

Back to top button