प्रदेश

जिले में संचालित कृषि सिंचाई परियोजना भारी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही – श्री गुर्जर

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २५ मई ;अभी तक;  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महामंत्री किसान नेता महेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि जिले के किसानों के लिए संचालित सिचांई परियोजना के माध्यम से “हर खेत को पानी” पहुचाने और सुनिश्चित सिंचाई के तहत कृषि योग्य क्षेत्र का विस्तार करने और खेतों में जल उपयोग दक्षता में सुधार सहित स्थायी जल सरंक्षण पद्धतियों को लागू करना था।
                           श्री गुर्जर ने कहा कि इस योजना के तहत आगामी सालों की कार्य योजना के तहत पाईप लाइन डालने का काम किया जा रहा है लेकिन तकनीक गुणवत्ता को ध्यान में नही रखा जा रहा है जिसके कारण किसानों द्वारा अपने खेतों की हकाई जुताई के दौरान ही पाईप बाहर निकलना आम बात हो गई है।
                         श्री गुर्जर ने कहा कि इस योजना के तहत खेतों में डाली जाने वाली घटिया पाईप लाइन की शिकायतें किसानों द्वारा समय समय पर उठाई गई थी लेकिन आज तक जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या को गंभीरता से नही लिया।
                                 श्री गुर्जर ने कहा कि तत्काल इस योजना में संज्ञान नही लिया गया तो इसका मुख्य उद्देश्य पूरा नहीं होगा। श्री गुर्जर ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस योजना में हो रहे घटिया निर्माण सहित सभी तकनीकी पहलुओं की जाँच कर उचित कार्यवाही की जावे ताकि किसानों के हित में संचालित होने वाली इस योजना को सरंक्षित किया जा सके।

 

Related Articles

Back to top button