प्रदेश

अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे घर मे  घुसा आंगन में सो रहे एक ही परिवार के चार  लोगो को रौंदा,,,एक महिला की हुई मौत 3 अन्य घायल

दीपक शर्मा
पन्ना २६ मई ;अभी तक;  मध्यप्रदेश के पन्ना में एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे घर मे  जा घुसा।जिसने घर के आंगन में सो रहे एक ही परिवार के चार  लोगो को रौंद दिया,इस हादसे में एक महिला की हुई दर्दनाक मौत हो गई और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलो को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पन्ना में  भर्ती कराया गया हे।
                               यह पूरा मामला पन्ना जिले मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बृजपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भसूडा का बताया जा रहा  हे। मृतक आदिवासी परिवार के हे।
                          घटना के संबंध में बताया गया है कि यह ट्रक सतना की ओर से आ रहा था जिसका चालक शराब के नशे में धुत्त था, अचानक अनियंत्रित होकर यह ट्रक घर में घुस गया, जिससे आंगन में सो रही सुनिया पति रामलाल कोल उम्र 55 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सविता गोल पिता रामलाल कोल उम्र 19 वर्ष और रामकली पति राम केश कोल उम्र 23 वर्ष सहित एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है।
                              बता दें कि इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्यप्त है, पुलिस ने मृतका का पंचनामा और पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है एवं मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। बतादें कि सभी घायल एक ही परिवार के है ट्रक में सवार एक युवक को गांव वालों की मदद से पकड़ लिया गया है वही एक अभी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button