प्रदेश

वनरक्षक भर्ती के तहत शारीरिक परीक्षा स्थगित

दीपक शर्मा
पन्ना २७ मई ;अभी तक;  दक्षिण वनमंडल पन्ना अंतर्गत वर्ष 2022-23 में वनरक्षक एवं क्षेत्ररक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में द्वितीय चरण के लिए सफल उम्मीदवारों की 26 एवं 27 मई 2024 को शारीरिक परीक्षा प्रस्तावित थी, जिसके तहत पैदल चाल को वर्तमान में लू के दृष्टिगत स्थगित किया गया है।
                                   वनमंडल अधिकारी पुनीत सोनकर ने बताया कि इस संबंध में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रशासन-2 भोपाल कमालिका मोहंता से दूरभाष पर प्राप्त निर्देश अनुसार आगामी आदेश तक केवल अभ्यर्थियों की पैदल चाल स्थगित की गई है। अभिलेख परीक और शारीरिक माप का कार्य निर्धारित तिथियों में यथावत संपन्न होगा।

 

Related Articles

Back to top button