प्रदेश

विनर क्लब द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानन्द शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २७ मई ;अभी तक;  नगर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था विनर क्लब परिवार द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानन्द शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रूप मे भारत विकास परिषद नेशनल प्रोजेक्ट मेम्बर गुरूवंदन छात्र अभिनव श्रीमती रेखा पोरवाल, चाष्टा सेवा संस्थान डायरेक्टर श्रीमती चंदा चाष्टा, समाजसेविका श्रीमती ममता पालीवाल व मंदसौर जिला व्हालीवॉल कोच कु. आस्था भावसार, भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव घनश्याम पोरवाल, क्लब अध्यक्ष विजय गेहलोद मंचासीन थे।
प्रारंभ में अतिथियों ने  भारत माता व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों का स्वागत मोती की माला पहनाकर सभी पदाधिकारियों ने किया। स्वागत उद्बोधन देते हुए मातृशक्ति वाहिनी की वरिष्ठ मधु नाराणिया ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के बताये मार्ग पर चलकर विनर क्लब के समस्त पदाधिकारियों, मातृशक्तियो एवं समाजसेवियों के सहयोग से यह क्लब निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
                                       क्लब के संस्थापक ने बताया कि  शतरंज प्रतियोगिता में कुल 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें विजेता रहे रश्मि श्रीमाल एवं उपविजेता निदिश मित्तल को ट्राफी, प्रमाण पत्र एवं नगद राशि प्रदान की गई। साथ ही शेष खिलाड़ि आकाश, अर्हम, हर्षवर्धन, ईशान, निहाल, प्रक्षाल, पलाक्ष, प्रतीक, पुन्या, राशि, सौम्या, वैदिक, विनायक व विशाला को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र दिये गये।
                                  इस अवसर पर क्लब के  मधु नाराणिया, मालती गेहलोत, सीमा चौरड़िया, राखी मण्डोवरा, संजय मण्डोवरा, विजय गेहलोद, शंभुसेन राठौर, शुभम मारोठिया, शतरंज एसोसिऐशन के श्री जादौन, विनित कोठारी, कृश कोठारी, देवेन्द्र पडियार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राखी मण्डोवरा ने किया एवं आभार मालती गेहलोद ने माना। उक्त जानकारी सीमा चौरड़िया ने दी।

Related Articles

Back to top button