प्रदेश

कलेक्टर ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 30 मई ;अभी तक;  खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-27 से प्रतिनिधि के निर्वाचन के लिए 13 मई को डाले गये मतों की गणना 04 जून को पीजी कॉलेज खरगोन में की जायेगी। पीजी कॉलेज खरगोन में बनाये गये स्ट्रांग रूम में खरगोन जिले के 06 विधानसभा क्षेत्रों की ईव्हीएम कड़ी सुरक्षा में रखी गई है।
                                   पीजी कॉलेज का सम्पूर्ण स्ट्रांग रूम सीसीटीव्ही कैमरों की निगरानी में है और बड़ी टीव्ही स्क्रीन पर स्ट्रांग रूम की गतिविधियों को देखा जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा प्रतिदिन स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का निरीक्षण किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी पीजी कालेज में बनाये गये कंट्रोल रूम से स्ट्रांग रूम की गतिविधियों को टीव्ही स्क्रीन पर देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button