प्रदेश

काचरिया में अहिल्याबाई होल्कर की  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई उनकी जयंती

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर , मल्हारगढ़ एक जून ;अभी तक; अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र राज्य के चौढी नामक गाँव (जामखेड़,अहमद नगर)में हुवा था।वह एक सामान्य किसान की पुत्री थी ।उनके पिता मानकोजी शिंदे एक सामान्य किसान थे सादगी और घनिष्ठता के साथ जीवन व्यतीत करने वाले मनकोजी की अहिल्याबाई  इकलौती पुत्री थी।अहिल्याबाई बचपन के समय मे सीधी साधी ओर सरल ग्रामीण कन्या थी।अहिल्याबाई होल्कर भगवान शिव में विश्वाश रखने वाली औरत थी और वह प्रतिदिन शिवजी के मंदिर में पूजन आदि करने जाती थी।

उक्त बात जिला कांग्रेस के सचिव एवं काचरिया के सरपंच प्रतिनिधि इशू धनगर ने शुक्रवार की शाम अहिल्याबाई होल्कर की जयंती  पर गांव में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुवे कही।उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने सदैव अपने राज्य और वहां के लोगो के हित में ही कार्य  किये।उनकी कार्य प्रणाली बहुत ही सुगम एवं सरल थी उन्होंने समाज सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।

मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई की पहचान एक विनम्र एवं उदार शासक के रूप में थी।उनके ह्रदय में जरूरतमन्दो,गरीबो,ओर असहाय व्यक्ति के लिए दया और परोपकार की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी।शर्मा ने कहा कि उन्होंने समाज में विधवा महिलाओं के8 स्थिति पर खासा काम किया और उनके लिए उस वक्त बनाये गए कानून में बदलाव भी किया इसके साथ ही अहिल्याबाई हमेशा अपनी प्रजा ओर गरीबो ओर निर्धनों की हर सम्भव मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहती थी।इसके अलावा इन्होंने महिला शिक्षा पर भी खासा जोर दिया अपने जीवन मे तमाम परेशानियां झेलने के बाद भी जिस तरह अहिल्याबाई ने अपनी अदम्य नारी शक्ति का इस्तेमाल किया था वह काफी प्रशंसनीय है अहिल्याबाई महिलाओं की प्रेरणास्त्रोत है।

मंडलम अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भी काफी कार्य किये उन्होंने कई तीर्थ स्थानों के साथ ही कई मंदिर,घाट,कुएं,बावड़ियों भूखे लोगो को अन्नसत्र ओर प्याऊ का निर्माण भी करवाया।

इस मौके पर पूर्व सरपंच श्यामलाल लकुम,जिला कांग्रेस के सचिव किशनलाल चौहान,कांग्रेस के वरिष्ठ एवं किसान नेता बंशीलाल पाटीदार, मंडलम अध्यक्ष किशोर उणियारा,धर्मेंद्र धनगर, धीरज धनगर, देवीलाल धनगर, कन्हैयालाल धनगर, जितेंद्र धनगर, मोहनलाल माली,गोपाल माली,बंशीलाल धनगर, नाथूलाल पाटीदार, मोहनलाल धनगर, चन्द्रजी धनगर सहित बड़ी संख्य में कांग्रेसजन व ग्रामवासी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button