प्रदेश

राकेश पाठक को विद्युत कर्मचारी (संघ) फेडरेशन का प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित किया गया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर एक जून ;अभी तक;  मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन की न्यायालय के निर्देशानुसार वर्ष 2008 की स्थिति में प्रांतीय कार्यकारिणी और जनरल कौंसिल की बैठक जबलपुर में 30 मई को आयोजित की गई। विगत कई वर्षों से महामंत्री का पद रिक्त था। बैठक में कौरम पूरा होने पर प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष खूबचन्द शर्मा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से राकेश पाठक को मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन का महामंत्री निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर पूरे प्रदेश के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे एवं उनके द्वारा अपनी सहमति प्रदान की।
                                         मंदसौर से सक्रिय कार्यकर्ता रामचन्द्र चौहान भी इस मीटिंग में उपस्थित थे। इसके अलावा प्रांतीय उपाध्यक्ष उमाशंकर मेहता, सुनील कुरेले, बाबू खरे, एन.के. यादव, अवसार एहमद, नरेन्द्र मिश्रा, निर्मल शुक्ला, किशोर चौहान, लक्ष्मणसिंह चौहान, आर.एस. परिहार, आई.के. अग्रवाल, एस.एल. रघुवंशी, सुभाष दुबे, बी.पी. पटेल, जी.एल. चौरसिया, कैदारनाथ अग्निहोत्री, सुरेन्द्र तिवारी, आर.के. शर्मा, यू.के. पाठक, प्रभु नेमा, आई.डी. पटले, सीताराम कुरचानिया, अजय नामदेव, दिनेश गुर्जर, प्रकाशचन्द्र जैन, ए.के. गुप्ता, विमल महापात्रा, एस.के. पचोरी, अवनिश तिवारी, अनुप वर्मा, बसंत मिश्रा, विजय डोंगरे, विनय पाठक, के.सी. चौबे, जुबेर अहमद, दिलीप पाठक, ब्रज विश्वकर्मा, मनोज पाठक, उमाशंकर दुबे, दयाशंकर दुबे सहित बड़ी संख्या मंे फेडरेशन के साथियों ने नवनियुक्त महामंत्री राकेश पाठक को बधाई दी। उक्त जानकारी प्रभुलाल कुमावत द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button