प्रदेश

जन अभियान परिषद व जनसहयोग से बावड़ी वाले बालाजी पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ६ जून ;अभी तक;  मंदसौर शहर के वार्ड क्रमांक 19 बावड़ी वाले बालाजी पर श्रमदान स्वच्छता सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा किया गया।
                                   मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद मंदसौर एवं नगरपालिका मंदसौर के सहयोग से आज बालाजी वाली बावड़ी कालाखेत नयापुरा रोड पर जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के मार्गदर्शन में सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आगे की कार्य योजना बनाई ।
                                         श्रमदान के समय वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विनय दुबेला, वार्ड पार्षद शांतिबाई फरक्या, वार्ड पार्षद सुनीता भावसार जिला अध्यक्ष निर्मला गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता नितिन सोनी, अजीजुल्लाह खान, अमन फरक्या, ललित भाटी, प्रकाश राठौड़, रेखा बैरागी, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से चयनित नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि दिनेश सोलंकी, रतनलाल चौहान, लाला भाई, नगर विकास प्रस्फुटन समिति से संतोष सालवी एवं शहर के कई सामाजिक कार्यकर्ता व वार्डवासीयों ने श्रमदान किया।

Related Articles

Back to top button