प्रदेश

नपा परिषद के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विशाल जन जागरूकता रैली निकाली गई

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ६ जून ;अभी तक;  नपा परिषद मंदसौर के द्वारा गुरूवार को म.प्र. शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की मंशा के अनुरूप विशाल जनजागरूकता रैली जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत निकाली गई। जल स्त्रोतों एवं जल सरंचनाओं के संरक्षण, पुर्नजीवन एवं पया्रवरण संरक्षण हेतु निकाली गई। गाध्ंाी चौराहा से प्रारंभ हुई यह  रैली जिला चिकित्सालय केसामने, बीपीएल चौराहा, महू- नीमच रोड़ होे हुए तेलिया तालाब, यशोधर्मन प्रतिमा स्थल तक पहुंची। रैली में शािमल जनप्रतिनिधियों ने तेलिया तालाब किनारे पड़े कुड़ करकट को हटाने हेतु यहां श्रमदान भी किया।
                               रैली व श्रमदान के माध्यम से नपा परिषद ने नगरवासियों को आव्हान किया कि वे अपने जल स्त्रोतों का रखरखाव व संरक्षण करे तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता रखे। रैली के शुभारंभ अवसर पर संतश्री मिथिलेष नागर, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर,नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला,वरिष्ठ भाजपा नेता पारस मावर, विजय सुराना पूर्व नपाध्यक्ष राम कोटवानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष अजय आसेरी जलकार्य सभापति निलेश जैन भी मंचासीन थे। रैली के समापन अवसर पर पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपालसिंह सिसौदिया भी शामिल हुए और उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर सहित नपा के पार्षदगणों के साथ तेलिया तालाब पर श्रमदान किया। इस रैली में नपा सभापतिगण श्रीमती निर्मला चंदवानी, श्रीमती शांति दिनेश फरक्या, श्रीमती कौशल्या बंधवार, पार्षदगण भारती पाटीदार, गरिमा हितेन्द्र भाटी, माया भावसार, सुनीता भावसार, गोवर्धन कुमावत,  दीपक गाजवा, युसुफ गोरी, राकेश भावसार, अमन फरक्या, नरेन्द्र बंधवार, नंदलाल गुजरिया, कपिल भण्डारी, कमलेश सिसौदिया, ईश्वरसिह चौहान, आशीष गौड़, सुनील जैन महाबली, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण सर्वश्री डॉ. घनश्याम बटवाल, ब्रजेश जोशी, राजाराम तंवर, अजीजुल्लाह खान, विकास भण्डारी, संजय श्वेता, नरेन्द्र चौधरी, डॉ. मजहर हुसैन, सत्येन्द्रसिंह सोम, कन्हैयालाल सोनगरा, सुभाष गुप्ता, सुभाष बग्गा, वरदीचंद कुमावत, डॉ. देवेन्द्र पौराणिक, राजेश गुर्जर, डॉ. रविन्द्र पाण्डेय, विजयसिंह पुरावत, बी.आर. मुजाल्दे, दिलीप ग्वाला, रफत पयामी, शैलेन्द्र गोस्वामी, बंटी चौहान, डॉ. सौरभ तोमर, रचना डोसी, डॉ. आरती जैन, सीएमओ सुधीरकुमारसिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण भी शामिल हुए।
                            संत श्री मिथिलेष नागर ने कहा कि नगरपालिका का पर्यावरण संरक्षण को लेकर जो प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है प्रकृति को कुछ देना हमारी प्राथमिकता होना चाहिये। आगामी वर्षा ऋतु में हम बड़ पीपल व नीम के पौधे जरूर लगाये ताकि पर्यावरण स्वस्थ हो।
                                 राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि आज जो पर्यावरण प्रदूषित है उसी के कारण आज गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। गर्मी के कारण दोपहर में काम करना मुश्किल हो गया है हमें यदि स्थिति को सुधारना है तो पेड़ पौधे लगाने होंगे। उनका संरक्षण करना पड़ेगा। हम प्रकृति का शोषण नही ं पोषण करें तभी पर्यावरण की रक्षा होगी, हमारी रक्षा होगी।
                               पूर्व विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा कि नपा परिषद ने रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिये जागरूकता का जो संदेश दिया है वह अनुकरणीय है। आज साथक संस्था ने 200 पौधे निःशुल्क बांटे है यह भी सराहनीय है।
                                   नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने कहा कि नपा परिषद नगर की सभी संस्थाओं के प्रति आभारी है उन्होनंे हमारे निवेदन पर इतनी बड़ी संख्या में रैली में भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन निलेष जैन ने किया व आभार नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला ने माना।

Related Articles

Back to top button