प्रदेश

पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कार्यवाही को दिया अंजाम, हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को उसके बिहार से बुलाये गये साथी के साथ किया गिरफ्तार

आनंद ताम्रकार
बालाघाट 06 जून ;अभी तक; बालाघाट जिले के विकासखंड वारासिवनी में 4 जून को वार्ड न. 11 कायदी के राकेश लिल्हारे पर गोली चलाकर हत्या करने का मामला सामने आया था। सूचना मिलने पर वारासिवनी पुलिस द्वारा तत्काल घायल को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल वारासिवनी लाया गया। जहां से डाक्टर द्वारा रेफर करने पर घायल को जिला अस्पताल बालाघाट फिर गोदियां तथा बाद में नागपुर पहुंचाया गया। नागपुर में (किग्स वे) अस्पताल में घायल राकेश लिल्हारे पिता मंगल लिल्हारे जाति लोधी उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड न.11 कायदी का अस्पताल के आईसीयू ईलाज चल रहा है।
                                          घटना के संबंध में घायल राकेश लिल्हारे के छोटे भाई मुकेश लिल्हारे जो घटना का प्रत्यक्षदर्शी गवाह है की रिपोर्ट करने पर थाना वारासिवनी में धारा 307,294,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
48 घंटे के अंदर हुई कार्यवाही
                                                पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ के निर्देशन व एएसपी श्री विजय डावर तथा एसडीओपी वारासिवनी श्री अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन में थाना वारासिवनी पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर प्रकरण के मुख्य आरोपी महेश बनोटे उर्फ छोटू उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड न 11 रेल्वे कालोनी कायदी एवं सह आरोपी मिनत्तुल्ला शेख उर्फ आर्यन, जिसे आरोपी ने बिहार से बुलाया गया था को गिरफ्तार करने एवं घटना में प्रयोग किये गये पिस्टल, पिस्टल का एक जिन्दा कारतूस, पिस्टल का एक अन्य मैग्जीन एवं एक अन्य देशी कट्टा व देशी कट्टा के दो जिन्दा कारतूस को बरामद करने में सफलता मिली है।

Related Articles

Back to top button