प्रदेश

जल स्रोतों के संरक्षण हेतु विशेष अभियान चलाया गया

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 7 जून ;अभी तक;  म.प्र. शासन से प्राप्‍त निर्देशानुसार नगर परिषद नारायणगढ़ द्वारा निकाय में जल स्रोतों तथा नदी तालाब, बावड़ी तथा अन्य जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 16 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
                                           नगर परिषद द्वारा शंकर कुई की सफाई करवाई गयी। जिसमें कुई में से मिट्टी, गाद, कचरा, आदि निकाल कर साफ सफाई करवायी गई। इस दौरान नगर परिषद अध्‍यक्ष श्रीमती ममता कुँवर चौहान, उपाध्‍यक्ष श्री वीरेंद्र रूपरा, जनप्रतिनिध सीएमओं श्री प्रमोद जैन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button