प्रदेश

श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आज होगा समापन, सम्मान समारोह आयोजित होगा, पुरस्कार भी वितरित होंगे

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ८ जून ;अभी तक;  श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का 8 दिवसीय आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की त्याग तपस्या को समर्पित गुरु उपकार महोत्सव के रूप में किया गया।
                             यह जानकारी देते हुए डॉ. चंदा भरत कोठारी ने बताया कि महावीर जिनालय नया मंदिर व सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में 2 से 9 जून तक आयोजित शिविर का समापन समारोह विधायक श्री विपिन जैन के मुख्य आतिथ्य में तथा विद्युत विभाग अधीक्षण यंत्री श्री राजेश जैन के विशेष आतिथ्य में आज 9 जून रविवार को रात्रि 8 बजे जीवन विलास में आयोजित होगा।
                           डॉ. कोठारी ने बताया कि समारोह से पूर्व प्रातः 8 बजे शिविरार्थियों की परीक्षा होगी। समापन समारोह में 8 दिन शिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षकों व सहयोगकर्ताओं का तथा श्रेष्ठ अंक अर्जित करने वाले शिविरार्थियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे।
                         उन्होने बताया कि शनिवार को बड़ी संख्या मंे समाजजनों व शिविरार्थियों ने भक्तामर स्त्रोत व रत्नकरण्डक श्रावकाचार की कक्षा में बैठकर धर्म अध्ययन किया। बच्चों ने भी दो अलग-अलग कक्षाओं में ज्ञानार्जन किया।
                         शिविर में सानिध्य प्रदान करने वाले बाल ब्रह्मचारी मुरैना से आए संजय भैयाजी को समाजजनों द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट कर कृतज्ञता ज्ञापित की गई।
                                इस अवसर पर महावीर जिनालय ट्रस्ट संरक्षक शांतिलाल बड़जात्या, अध्यक्ष जयकुमार बड़जात्या, सचिव डॉ. संजय गांधी, कोषाध्यक्ष अभय अजमेरा, ट्रस्टी भरत कुमार कोठारी तथा शिविर संयोजक पं. आनन्द शास्त्री आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button