प्रदेश

जम्मू कश्मीर आतंकी मामले में छिंदवाड़ा का एक और माटी का लाल कबीर उइके हुआ शहीद, 4 साल पहले हुई थी शादी

महेश चांडक
छिंदवाड़ा १२ जून ;अभी तक जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ विकासखंड के पुलपुल डोह निवासी कबीर उइके का होस्पिटल मैं इलाज के दौरान शहीद हुए है जम्मू कश्मीर में सी आर पी एफ में जवान थे
                                कश्मीर आतंकी मामले में बिछुआ क्षेत्र के ग्राम पुल पुल डोह निवासी  कबीर उइके उम्र करीब 35 वर्ष के निवास बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू पहुंचे जहा उन्होंने परिवार जनों से मिलकर ढांढस बंधाया और उनकी शहादत पर उन्हें नमन किया है
                              7 मार्च 1989 को जन्में कबीर दास के पिता स्व. शिवचरण उइके अब इस दुनिया में नहीं हैं। शहीद कबीर जवान का एक भाई और दो बहनें हैं। साल 2011 में कबीर देश सेवा के लिए सीआरपीएफ में गए थे। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है छोटे भाई की शादी नहीं हुई है शहीद कबीर 20 दिन की छुट्टी के बाद 8 दिन पहले ही ड्यूटी पर लोटे थे,
                                  कबीर का विवाह साल 2020 में ममता से हुआ है। पीजी कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले कबीर की प्रारंभिक शिक्षा गांव से हुई थी। शहीद कबीर का पार्थिव शरीर कल गांव लाया जाएगा।
                                वही मुख्यमंत्री मोहन यादव, मणिपुर गवर्नर अनुसुइया उइके, केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ ने इस घटना पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है

 

Related Articles

Back to top button