प्रदेश

लायंस क्लब मंदसौर की स्मारिका का विमोचन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १२ जून ;अभी तक;  लायंस क्लब मंदसौर अध्यक्ष जितेन्द्र पोरवाल के नेतृत्व में वर्ष 2024-25 की वार्षिक स्मारिका लायन अक्स का विमोचन पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर एम.जे.एफ. लायन जे.पी.सिंह के करकमलों द्वारा हुआ। पत्रिका में प्रांतीय स्लोगन सेवा और संस्कार के साथ नवग्रह कार्यक्रम को महत्व दिया गया है।
                                   यह स्मारिका क्लब का दर्पण होती है जिसमें क्लब सदस्यों की जानकारी के साथ लायंस क्लब इंटरनेशनल की विविध ज्ञानवर्धन लेख आदि समाहित किये जाते है।
                                   लायंन क्लब अध्यक्ष जितेन्द्र पोरवाल ने बताया कि लायंस क्लब मंदसौर की स्मारिका का प्रकाशन लगभग बीस वर्षों से लायन डॉ. देवेन्द्र पुराणिक के सम्पादन में किया जाता है। इस वर्ष इनके साथ ही सम्पादक मण्डल में लायन डॉ. मजहर हुसैन, जगदीश चौधरी, नेमकुमार गांधी, सुनील तलेरा, गौरव रत्नावत, मयंक गांधी और निलेश चिचानी का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button