प्रदेश

रोटरी के रक्तदान शिविर में 15 यूनिट हुआ रक्तदान

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १४ जून ;अभी तक;  रोटरी क्लब मंदसौर द्वारा जिला चिकित्सालय के सहयोग से विश्व रक्तदान  दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 15 व्यक्तियों ने रक्तदान कर पुनीत कार्य किया। इस अवसर सांसद श्री सुधीर गुप्ता एवं विधायक श्री विपिन जैन, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. शशी  गांधी, ब्लड बैंक ऑफीसर सौरभ शर्मा सहित गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित रहकर रक्तदानदाताओं की प्रशंसा की। इस दौरान सांसद श्री गुप्ता ने उपस्थितजनों को रक्तदान की शपथ भी दिलाई।
                                            उक्त जानकारी देते हुए रोटरी क्लब अध्यक्ष पवन पोरवाल ने बताया कि  रक्त दान से बड़ा कोई दांन नहीं। सभी को जीवन काल में रक्त जैसी अमूल्य सेवा देकर दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाना चाहिएं। रोटरी क्लब द्वारा विश्व रक्तदान शिविर के अवसर युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का आव्हान भी किया।
                                            इस अवसर पर रोटरी क्लब के सौरभ तोमर, मनीष जैन, हनुवंत राणावत, विवेक जैन, भूपेंद्र सोनी, रमेश ग्वाला सहित 15 लोगों ने रक्तदान किया।
                                           इस अवसर पर क्लब ट्रेनर प्रवीण उकावत, पवन पोरवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय गोठी, आगामी अध्यक्ष योग गुरु सुरेंद्र जैन, भूपेन्द्र सोनी, विवेक जैन,सौरभ तोमर, मनीष जैन, हनुवंत राणावत, पवन सेठिया आदि उपस्थित थे। आभार क्लब के आगामी सचिव रितेश भगत ने माना।

Related Articles

Back to top button