प्रदेश

अ.भा.वि.प. के मंदसौर जिला संयोजक विजय गर्ग बने

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १६ जून ;अभी तक;  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग 13 से 16 जून तक अलीराजपुर में आयोजित हुआ जिसमें मालवा प्रांत की घोषणाएं प्रांत अध्यक्ष मदन वसुनिया द्वारा की गई। जिसमें विजय गर्ग को अभाविप का मन्दसौर जिला संयोजक घोषित किया।
                                      अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री प्रफुल्ल आकान, क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतर्स सुखाड़िया, प्रांत संगठन मंत्री निलेश सौलंकी, प्रांत मंत्री राधिका सिकरवार का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन हुआ। मालवा प्रांत के सभी जिलों से अभ्यास वर्ग में प्रमुख कार्यकर्ताओ ने सहभागिता करी।

Related Articles

Back to top button