प्रदेश

बस ट्रक में आमने सामने भिड़ंत, दो की मौत 27 घायल

आशुतोष पुरोहित
  खरगोन 19 जून ;अभी तक;  मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद में आज सुबह एक निजी यात्री बस और ट्रक में आमने सामने जोरदार भिडंत में बस सवार दो यात्रियों की मौत हो गई।  वही करीब 27 लोग घायल हो गये। यात्री बस खरगोन से इंदौर जा रही थी।
     कसरावद शहर के आगे अरिहंत नगर के पास दर्दनाक सडक हादसा हुआ।हादसे में घायल करीब 27 लोगो में 15 गंभीर घायल को खरगोन जिला अस्पताल लाया गया। बाकी घायलों का उपचार कसरावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बताया जा रहा है की भीलगांव के पास मोड पर ट्रक और तेज रफ्तार बस में आमने सामने टक्कर हुई।  बस अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जाकर टकरा गई। बडा हादसा टल गया विधुत पोल से बस में आग भी लग सकती थी। हादसे में 42 वर्षीय अनवर शाह निवासी संजय नगर खरगोन और मेनगांव निवासी 32 वर्षीय महिला आशा पति दिनेश की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस जाॅच में ही एक्सीडेंट के कारणो का खुलासा होगा।
     सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एएसपी मनोहरसिंह वारिया और कसरावद टीआई मंशाराम रोमडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये थे। ग्रामीणो की मदद से घायलो को कसरावद अस्पताल पहुंचाया। हादसे के दौरान ट्रक ड्राइवर बुरी तरह फंस गया था। पुलिस ने कडी मशक्कत कर गंभीर घायल ड्राइवर को निकाला।
       इधर जिला अस्पताल में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल, खरगोन एसडीएम भास्कर गाचले सहित  पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गये थे। कलेक्टर ने सभी घायलो के बेहतर उपचार के डाॅक्टरो को निर्देश दिये।
       एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया की बस ट्रक भींडत में दो यात्रीयो की मौत हुई है। करीब 27 लोग घायल हुए है, बेहतर उपचार के लिये 15 घायलो को जिला अस्पताल लाया गया है। कसरावद पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। ट्रक ड्राइवर हादसे के दौरान बुरी तरह फंस गया था।
      कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया की घायलो के बेहतर उपचार के डाॅक्टरो और स्वास्थ्य महकमे को निर्देश दिये है। साथ ही शासन के नियमानुसार मृतक और घायलो को मुआवजा राशि देने के लिये भी सम्बन्धित अधिकारीयो को निर्देश दिये है।
बस सवार घायल नारायण लाल ने बताया   की बस के तेज रफ्तार होने से हादसा हुआ है। बस चालक की लापरवाही से ही हादसा हुआ है। मोड में रफ्तार तेज होने से बस ट्रक से जाकर भीड गई।

Related Articles

Back to top button