प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंदसौर सहित जिले में आपातकाल की 50वीं बरसी पर मीसा बंदियों का किया गया सम्मान

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २५ जून ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंदसौर में आपातकाल की 50 वीं बरसी पर मीसाबंदियों को मुख्य वक्ता सोनू गेहलोत, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सुराना, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, कार्यक्रम जिला प्रभारी पारस मावर, नपाध्यक्ष रमा देवी गुर्जर, लोकतंत्र प्रहरी संघ के जिलाध्यक्ष हंसराज कबाडी द्वारा लोकतंत्र प्रहरी यों का सम्मान कर उनके संस्मरण सुने गये। कार्यक्रम का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय जी एंव डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात लोकतंत्र प्रहरी संघ के सम्मानित सदस्यों का शॉल, माला और श्रीफल भेंट कर मंचस्थ अतिथि गणों द्वारा सम्मान किया गया।

                                  इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सोनू गेहलोत ने संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता कल संसद में संविधान की प्रति हाथ में लेकर पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान और लोकतंत्र को बचाने का कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने झूठा प्रचार-प्रसार किया। हकीकत में कांग्रेस राज में 100 से ज्यादा बार संविधान में संशोधन किया गया। जब 1975 में आज के दिन रात को 2 बजे तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई थी उस समय सोनिया गांधी बहू के नाते वहां पर मौजूद थी। तब सोनिया गांधी ने संविधान बचाने की बात नहीं की,लेकिन कल जब संसद भवन पहुंचीं तो उनके हाथ में संविधान की प्रति थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व संविधान को कोई खतरा नहीं है। झूठा प्रचार-प्रसार जो कांग्रेस और उसके सहयोग दल कर रहे हैं हमें उसका सच बताना होगा।  हमें बताना होगा की हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने संविधान में संशोधन महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिये, देशवासियों के हक पर कुंडली मारकर बेठते जा रहे घुसपेटियों को खदेड़ने के लिये सीएए और एनआरसी जैसे कानुन बनाकर संविधान में संशोधन किया है जो शत प्रतिशत देशहित में है, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में तत्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरागांधी ने संविधान में रातो रात संशोधन कर लोकतंत्र की हत्या की और पुरे देश में आपातकाल लगा दिया। विरोध करने वाले को चुन-चुन कर जेलो में भर दिया गया। मीडिया की स्वतंत्रता पर पाबंदी लगा दी गई। आप सभी कार्यकर्ताओं को इन सभी बातों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जनता के बीच बताना होगा। जिससे की संविधान और लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटने वाले कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो सके।
                                      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने बताया की आपातकाल के समय जिन लोगों ने भारत की स्वतंत्रता को निगल लिया था। आज वही लोग देश में संविधान की दुहाई दे रहे है और देश की नई पीढ़ी को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। हमें आज इस कार्यक्रम के माध्यम से यहाँ उपस्थित लोकतंत्र सेनानियों से आपातकाल के समय मिली यातनाओं की जानकारी लेकर कांग्रेस के दुष्प्रचार को समाप्त करना है। इंडी गठबंधन के साथ खडी ममता बनर्जी के नेतृत्व में आज भी पश्चिम बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर अघोषित आपातकाल लगाया जा रहा है। लगभग 7 हजार से अधिक भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालयों पर रह कर अपना गुजर बसर कर रहे है।
                              कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की आपातकाल के समय हमारे लाखो कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में उलझा कर जेल में डाल दिया गया था। कई लोगों ने छः माह, एक साल, ढेड़ साल और अधिकतम दो वर्ष तक जेलों में रहकर तत्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के इशारों पर यातनाएं झेली है। आज की नई पीढ़ी को इस कठिन समय की जानकारी होना अत्यन्तं आवश्यक है। आज पार्टी का जो विराट स्वरूप हम सभी को दिखाई दे रहा है, उसके पीछे ऐसे वरिष्ठजनों की त्याग तपस्या और बलिदान है।
                                    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा की राहुल गांधी झूठ की मशीन है। संकट संविधान और लोकतंत्र पर नहीं है,बल्कि राहुल और गांधी परिवार के साथ-साथ अपने परिवार को स्थापित करने वाले इंडी गठबंधन पर है। लोकतंत्र एंव संविधान की दुहाई दे रही कांग्रेस ने अपने शासन काल में 100 से अधिक गैरवाजिब संशोधन संविधान में कर देश को नुकसान पंहुचाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा देश के बेटों को स्थापित करने के लिए चुना और कांग्रेस -इंडी गठबंधन ने अपनों को स्थापित करने के लिए एक-दूसरे को चुना है।
कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र मरच्या ने किया एंव आभार पुलकित पटवा ने माना।
कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी हंसराज कबाडी, गोपाल पटवा, मनोहर लाल जैन, सुरेंद्र सिंह खेड़ा, ओमप्रकाश बिलोरिया, अम्बालाल गहलोत, नारायण सिंह चौहान, श्रीमती तुलसी मामा, श्रीमती पार्वती राधेश्‍याम काला, श्री बलवंत फांफरिया, सुरेश अरवेंदकर, नरेश चंदवानी, देवेन्द्र मरच्या सहित अनेक मिसांबधियों तथा उनके परिवारजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष गण, मंडल पदाधिकारीगण, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री गण, नपा. पार्षदगण सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Related Articles

Back to top button