प्रदेश

पन्ना में ट्रैक्टर से कुचलकर सब इंजीनियर की मौत

दीपक शर्मा
पन्ना २६ जून ;अभी तक; मध्यप्रदेश के पन्ना में आज उत्तर प्रदेश नहर विभाग का काम देख रहे एक सब इंजीनियर की ट्रैक्टर से कुचल जाने से दर्दनाक मौत हो गई हे। मरम्मत काम में लगे ट्रेक्टर को बैक करवाते समय यह  हादसा हो गया।
                                 इस घटना के बाद अजयगढ़ पुलिस सहित उत्तर प्रदेश के नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौत के कारणों और परिस्थितियों की जांच की।मृतक का नाम विवेक राजपूत उम्र- 32 वर्ष निवासी फतेहपुर उत्तर प्रदेश की नहर में सब इंजीनियर था घटना दरमियानी रात 3 से 4 के बीच। की बताई जा रही हे।गंभीर रूप से घायल सब इंजीनियर को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषितघोषित कर दिया।फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हे।
                           वहीं पन्ना पुलिस घटना की जांच में जुटी है ।यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब ६० किलोमीटर दूर अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगाये गांव के रेस्ट हॉउस के पास का बताया जा रहा हे।

Related Articles

Back to top button