प्रदेश

दशपुर जागृति संगठन का हुआ विस्तार, डॉ. पौराणिक पुनः अध्यक्ष मनोनीत

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २९ जून ;अभी तक;  देश के महान क्रांतिकारी और उनके बलिदान को चिरस्थाई बनाए रखने वाला सैनिकों के सम्मान के लिए समर्पित देश का पहला संगठन मंदसौर शहर भगवान पशुपतिनाथ की नगरी से संचालित संगठन ने कार्य को तेजी लाने के लिए एक बैठक रखकर नगर के प्रबुद्ध जनों का संगठन से जोड़ने का संकल्प लेकर कार्य में और तेजी लाने के लिए विस्तार किया संगठन कार्यालय रोम टावर  पर एक वृहत बैठक  में निर्णय लिया गया। संगठन के अध्यक्ष पद पर 14 वर्षों से मनोनीत डॉ. देवेंद्र पौराणिक को  3 वर्षों के लिए अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया
                                संगठन के संरक्षक मदनलाल राठौर, एमपी सिंह परिहार, रमेशचंद्र चंद्रे, दृष्टानंद नैनवानी, डॉ रविंद्र पांडे, सुभाष गुप्ता, डॉ. वेदपाल सिंह, कमलेश दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में हरिशंकर शर्मा, उपाध्यक्ष बी.एस. सिसोदिया, सी.के. विश्नोई, सचिव आशीष बंसल, सहसचिव महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष आरसी पांडे, कोषाध्यक्ष हरिनारायण ट्रेलर, अरुण गौड़, संगठन संयोजक एवं प्रवक्ता सत्येंद्र सिंह सोम, संगठन कार्यक्रम प्रभारी राजाराम तंवर, अजीजुल्ला खान खालिद, बलराम महिला इकाई जिला अध्यक्ष पर डॉ. उर्मिला तोमर, जिला सचिव बिंदु चंद्रे, नगर अध्यक्ष सीमा चौरड़िया, वित्तीय सलाहकार सीए विकास भंडारी, देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुति प्रभारी लोकेंद्र पांडे, नरेंद्र त्रिवेदी, अमित परमार, परामर्शदाता सुनील बंसल, कन्हैयालाल सोनगरा, जयेश नागर, राजेंद्र चास्ता, नरेश त्रिवेदी, प्रचार प्रसार प्रभारी सत्यनारायण सोमानी, विकास बेस, दिलीप सांखला, नवीन सदस्यता प्रभारी मुकेश नागर, डॉ अनिल प्रजापति, सत्यनारायण अग्निहोत्री, एडवोकेट विष्णुदास बैरागी, युवा इकाई संगठन प्रभारी कृष्णपाल सिंह शक्तावत मुंदेड़ी, शैलेंद्रसिंह राठौड़, संगठन महिला विंग अर्चना गुप्ता, प्रेमलता मिंडा, उषा कुमावत, श्रीमती उषा कुमावत, आरपीएफ वर्षा बसेर, संगीता मंडोवरा, प्रेमिना गुप्ता पिपलिया मंडी, विद्या कलावत, संगठन के वरिष्ठ सदस्य इकाई जितेंद्र जैन, महावीर जैन, पुरुषोत्तम वात्रा, मनोज मंडोवरा, मनोज भटनागर, संदीप भटनागर, आशीष नलवाया, सुरेंद्र नलवाया, अशोक शक्तावत, हरीश कुमावत, कमल कोठारी, श्याम कहार, केशवराव शिंदे, सुरेश गुप्ता, शत्रुंजय सोनी को नियुक्त किया गया।
                                       संगठन के नगर की समस्याओं पर कार्य करने के लिए एडवोकेट सत्येंद्र सिंह सोम को नियुक्त किया गया। संगठन के कार्यों के विस्तार के साथ ही संगठन को क्रांतिकारी नगरी बनाने का संकल्प लेकर संगठन लगातार कार्य कर रहा है। उसी के साथ प्रत्येक स्कूल में क्रांतिकारियों को पहुंचाने का संकल्प हर कार्यालय में क्रांतिकारी तस्वीर का अभियान चलाएगा भ्रष्टाचारियों के लिए पोस्टकार्ड अभियान भी संगठन चलाएगा। संगठन ने जो संकल्प लिया है कि एक आधार कार्ड एक संपत्ति उस पर तेजी से कार्य करेगा। यह जानकारी संगठन के प्रवक्ता सत्येंद्र सिंह सोम द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button