प्रदेश

दशपुर बीसा पोरवाल स्पोर्ट्स क्लब मंदसौर का गठन हुआ, अध्यक्ष शुभम पोरवाल (नंदावता वाला) व सचिव संयम जैन (भावगढ़ वाला) को मनोनीत

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २९ जून ;अभी तक;  दशपुर बीसा पोरवाल समाज में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित और संगठित करने के उद्देश्यच से दशपुर बीसा पोरवाल स्पोर्ट्स क्लब मंदसौर का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष शुभम पोरवाल (नंदावता वाला) व सचिव संयम जैन (भावगढ़ वाला) को मनोनीत किया।
                                        नवगठित कार्यकारिणी में मार्गदर्शक नरेन्द्र जैन (अन्ना), मनीष जैन (केसी), संरक्षक शैलेश जैन (कनघट्टीवाला), संयोजक नितिन रिछावरा, उपाध्यक्ष पियूष जैन (नाहरगढ़ वाला), विशाल जैन (अफजलपुर वाला), कोषाध्यक्ष सौरभ पोरवाल, सहसचिव आयुष जैन (पानवाला), प्रवक्ता नितेश जैन (कमल डिस्पोजल) को नियुक्त किया गया।
                                     संचालक मण्डल में कपिल जैन (गरोठ वाला), अंशुल जैन (हवेली वाला), प्रनेह जैन (सीबी ज्वेलर्स), अर्पित पोरवाल (दलौदा), सन्नी पोरवाल, ईशान पोरवाल, समी पोरवाल, आकाश जैन, समीर उकावत, अमन जैन, पल्लव पोरवाल, मिलिंद पोरवाल, सौरभ जबराशाह, गौरव जैन, शोभित पोरवाल को लिया गया।
नवमनोनीत अध्यक्ष शुभम पोरवाल ने बताया कि इस क्लब का उद्देश्य समाज में खेलों के प्रति रूचि और उत्साह बढ़ाना है। समाज के सभी वर्गों के सदस्यों के लिये विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा ताकि समाज के सभी सदस्य खेलों में सक्रिय भागीदारी कर सकें और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने में समर्थ हो।
दशपुर बीसा पोरवाल स्पोर्ट्स क्लब मंदसौर के नवीन कार्यकारिणी को समाजजनों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button