प्रदेश

कलेक्टर ने एक अक्टूबर तक रेत खदानों को किया प्रतिबंधित

दीपक शर्मा

पन्ना ३० जून ;अभी तक; कलेक्टर सुरेश कुमार ने पन्ना जिले में इस वर्ष भी मानसून ऋतु की अवधि में 30 जून की मध्य रात्रि के पश्चात् से आगामी एक अक्टूबर तक जिले में स्थित नदियों की समस्त रेत खदानों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया है।
                                    जिला कलेक्टर द्वारा राज्य स्तरीय पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण (सिया) द्वारा जारी निर्देशों और खनिज साधन विभाग के परिपत्र अनुसार मानसून आधारित खदान बंद करने की तिथि घोषित की गई है। इस संबंध में भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा भी गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके तहत भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र नागपुर द्वारा मध्यप्रदेश में मानसून ऋतु की अवधि 15 जून से एक अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Related Articles

Back to top button