प्रदेश

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान 13 अधिकारियों को नोटिस जारी

मयंक शर्मा
खंडवा ९ जुलाई ;अभी तक;  कलेक्टर अनूपसिंह ने ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान डिप्टी कलेक्टर निकिता मंडलोई, कृषि उपसंचालक समेत 13 अधिकारियों को शिकायतों को संतुष्ट पूर्वक निराकरण करने के साथ ही नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। शिकायतों के निराकरण में ये अधिकारी फिसड्डी ाी गये है। उन्होने जनजातीय ब्लाक , खालवा के बीएमओ की  वेतन वृद्धि, रोकने के निर्देश दिये है।गांवो मे रात्रि विश्राम नहीं करने वाले अधिकारियों को भी फटकार लगाई है।
                             कलेक्टर ने सोमवार को शिकायतों की समीक्षा के दौरान पाया कि
सीएम हेल्पलाइन पर जनता की दस हजार के करीब शिकायतें निराकरण के लिए लंबे समय से लंबित हैं। खालवा बीएमओ की रोकी वेतन वृद्धि और डीपीएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को भी काम में कसावट लाने का कहा। उन्हे पंचायत की 2200 से अधिक शिकायत लंबित मिलीं।महिला बाल विकास की समीक्षा में 1300 से अधिक शिकायतों की जानकारी मिली। जिला कार्यक्रम अधिकारी विक्रांत दावरे को नोटिस जारी करने के साथ ही कार्य में सुधार के निर्देश दिए।
                                             इसी तरह कृषि , स्कूल शिक्षा, एलडीएम और सूचना एवं प्रौद्योगिरी विभाग के अधिकारियों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने इइ आरइएस को ग्राम खारवा में पशु शेड निर्माण कार्य आगामी 7 दिवस में करें और कार्य पूर्ण नहीं होने पर नोटिस जारी करें। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग सूची में बी- ग्रेड से नीचे आने वाले अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने के भी निर्देश दिए।, पुनासा एवं बलड़ी की प्रभारी सीइओ रीना चैहान, छैगांव माखन सीइओ स्वर्ण लता, खालवा की टीना पवार, पंधाना सीइओ रमेश चंद्र टेमके समेत सभी जनपदों के सीइओ को रात्रि विश्राम नहीं करने और शिकायतों के निराकरण की प्रगति ठीक नहीं होने पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिए हैं।
                                      कलेक्टर ने ग्राम हीरापुर में गौशाला में पशुओं की 50 से अधिक व्यवस्था होने पर ही अनुदान का निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम बीड़ में स्कूल बाउंड्रीवाल की समीक्षा की। निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी मांगी है। सभी एसडीएम को सरकारी जमीन से अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही के निर्देश दिए। गौशालों के संचालन में जानकारी मांगी । सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल के अतिक्रमण हटाने को कहा हैै ं। उन्होंने नक्शा तरमीम, भूअर्जन एवं सीमांकन के प्रकरणों की भी विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा की और पौधे लगाने के निर्देश दिए।सभी अधिकारी सार्थक एप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें। इसके बाद ही वेतन आहरण किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर केआर बड़ोले, अरविंद चैहान, संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला, एसडीएम, जनपद पंचायत के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे।

 


Related Articles

Back to top button