प्रदेश

ब्राह्मण समाज अध्यक्ष रामगोपाल तिवारी को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री

दीपक शर्मा
पन्ना १२ जुलाई ;अभी तक;  ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित राम गोपाल तिवारी जो सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में चल रहा है उनको देखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे व अस्पताल में भर्ती श्री तिवारी से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
                                  इसके पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने भी पहुंचकर स्वास्थ्य उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
                               गौरतलब हो कि 25 जून की सुबह 6:00 बजे पन्ना- देवेंद्र नगर मार्ग में उस समय श्री तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे जब वह रोजाना की तरह अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक में जा रहे थे तभी पीछे से उनको एक अज्ञात वाहन  ने टक्कर मार दी थी जिससे उनका बाया पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था। उन्हें बेहोशी हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया तथा उसी दिन मध्य प्रदेश सरकार की पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा के जरिए खजुराहो से भोपाल एयर लिफ्ट कराया गया था।

Related Articles

Back to top button