प्रदेश

किसान यूनियन मंच ने विस्तार करते हुए मंदसौर कार्यकारिणी गठित की

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १३ जुलाई ;अभी तक;  भारतीय किसान यूनियन मंच के प्रदेश अध्यक्ष कवि देव सिंह गुर्जर के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए मंदसौर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मंदसौर जिला अध्यक्ष सोनू गुर्जर को नियुक्त किया, वहीं जिला कोषाध्यक्ष विशाल गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष अनिल गुर्जर और जिला सचिव अनिल गुर्जर को नियुक्त किया है।
                             नवीन कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कवि देवसिंह गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, बबलू गुर्जर, अंकित गुर्जर, केशव शर्मा, अर्जुन गुर्जर, समरथ गुर्जर, अरबास खान आदि सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button