प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक आज

दीपक शर्मा

पन्ना १३ जुलाई ;अभी तक; भारतीय जनता पार्टी के जिले के मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला पन्ना की जिला कार्य समिति की बैठक स्थानीय शानवी लैंडमार्क में दिनांक 14 जुलाई को दोपहर 1ः00 बजे आयोजित की गई है।

उक्त कार्य समिति में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समस्त जनप्रतिनिधि समस्त जिला पदाधिकारी समस्त मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री समस्त प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, सह सायोजक, समस्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष, महामंत्रीयों को आमंत्रित किया गया है। बैठक मे मुख्य रूप से सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी तथा पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहेगें। जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने समस्त कार्यकर्ताओं से बैठक मे शामिल होने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button