प्रदेश

चार बच्चों को लेकर कुए में कूदने वाली महिला गिरफ्तार जबकि पति फरार 

महावीर अग्रवाल

मंदसौर १५ जुलाई ;अभी तक;  चार बच्चों को लेकर कुए के कूदी पति से प्रताड़ित महिला सुगनाबाई और उसके पति रोडुसिंह  के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के8 विभिन्न धाराओ के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सुगनाबाई को गिरफ्तार कर लिया है।पति रोडूसिंह फरार है। यह जानकारी इस घटना के8 जांच कर गरोठ थाने के उप निरीक्षक श्री बापूसिंह बामनिया ने दी।
                                उन्होंने बताया कि इस घटना में पति से परेशान और प्रताड़ित महिला सुगनाबाई ने 5 दिन पहले 100 डायल पर फोन कर पुलिस को बुलाया था जहां घर पर घर वालो ने महिला को समझाया था । पति भाग गया था। महिला ने पुलिस को उस समय यह कहा था कि बाद में आकर रिपोर्ट कर दूंगी लेकिन नही गई। यह भी उसने सोचा कि शायद पति अब गलती नही करेगा।
                             गरोठ थाने के टीआई श्री प्रभात गोड ने बताया कि महिला सुगनाबाई का गरोठ में ईलाज चल रहा है। पीपलखेड़ा गरोठ से कोई 20 किमी दूर है। उन्होंने बताया कि महिला के सास,ससुर,देवर व परिवार वालो को बुलाकर उनके बयान लिए जाएंगे।
                            उन्होंने बताया कि सुगनाबाई ने जिस कुए में बच्चों के साथ कुए में कूदी उसमें करीब 25-20 फिट पानी भरा है। महिला ने पहले तीन बच्चों को कुए में धकेला और बाद में छोटे बच्चे को कंधे पर लेकर कूद गई।उन्होंने कहा कि वह शायद थोड़ा बहुत तैरना जानती होगी और कुए में किसी पत्थर को पकड़ लिया होगा जब उसे निकाला तब छोटा बच्चा उसके कंधे पर बैठा हुआ था लेकिन पानी मे डूबने से उसकी मृत्यु हो गई थी।
                         घटना की जांच कर रहे उप निरीक्षक श्री बापूसिंह बामनिया ने बताया कि महिला पति से परेशान थी। पति शराब पीकर मारपीट करता था। कल ही पति ने उसके साथ मारपीट की थी। वह बच्चों को लेकर खेत पर आई और एक स्कूल में रात रुकी। उसने बच्चों के बारे में पुलिस को यह बताया कि यदि वो नही रही तो बच्चों का पालन पोषण कोन करेगा यह सोच कुए में बच्चों के साथ कूद गई। महिला को जब कुए से निकाला तब बच्चा वैसे ही कंधे पर बैठा था जैसा वह लेकर कूदी थी लेकिन बच्चा डूबने से मर गया था।महिला अब रो रही है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। महिला तनाव में है। पुलिस को उसने बताया कि बच्चों को लेकर वह अब सोच रही है। पुलिस अभी मामले की जांच में लगी है।

 

Related Articles

Back to top button