प्रदेश

अच्छी बारिश की कामना को लेकर कांग्रेसजनों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

महावीर अग्रवाल
मंदसौर , पलियामंडी १६ जुलाई ;अभी तक;  क्षेत्र में बारिश की लंबी खेच के बाद रूठे हुवे इंद्र देवता को मनाने के लिए तरह तरह के जतन किये जारहे है इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेसजनों ने ग्रिड बालाजी पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
                                 इस मौके पर मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि बारिश की लंबी खेच व खंड खंड बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए हुवे है वही कुएं सूखे पड़े है सारे जल स्त्रोत खाली पड़े है दिन प्रति दिन पेयजल की समस्या भी गहरा रही है।हम सभी अच्छी बारिश,सुख समृद्धि की प्रार्थना के लिए ग्रिड बालाजी पर आए है और बालाजी महाराज हमारी प्रार्थना को स्वीकार करेंगे।
                                     इस मौके पर नप के पूर्व अध्यक्ष चौथमल गुप्ता,नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद फरक्या,जिला कांग्रेस सचिव किशनलाल चौहान,मंडलम अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,किशोर उणियारा, सेक्टर अध्यक्ष अनिल गुर्जर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता भेरूलाल पप्पू गुर्जर,देवेंद्र कराडा,राजू शर्मा,अनिल मुलासिया आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button