प्रदेश

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का देवेंद्रनगर में हुआ जोरदार स्वागत

दीपक शर्मा
पन्ना १७ जुलाई ;अभी तक;  मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मीतेन्द्र दर्शन सिंह पन्ना जिले में प्रथम आगवन व  नर्सिंग घोटाला,नीट पेपर लीक,बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसी प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जिला मुख्यालय पन्ना में आयोजित जिला युवक कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने पन्ना जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने देवेंद्रनगर बस स्टैंड के पास ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी, फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
                          प्रदेशाध्यक्ष श्री यादव ने कहां कि भाजपा सरकार जन विरोधी नीतियां चलाकर उनके हक और अधिकारों का हनन कर रही हैं। इसलिए जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई के लिए कांग्रेस हमेशा सड़कों पर खड़ी रहेगी। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से ऋषभ गर्ग ब्लॉक अध्यक्ष युवक कांग्रेस ,हंसराज बागरी गुड्डू उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस ,निखिल विश्वकर्मा युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अजेंद्र श्रीवास्तव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस, प्रकाश राय, सूरज सिसोदिया, बाबू भाईजान,अंकित सोनी और समस्त कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Related Articles

Back to top button