प्रदेश

महावीर इंटरनेशनल वृद्धजनों के सेवा के लिये सदैव संवेदनशील, वात्सल्यधाम में वृद्धजनों को कराया भोजन

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर १७ जुलाई ;अभी तक;  महावीर इंटरनेशनल मंदसौर द्वारा संस्था सदस्य बसंत जैन के सहयोग से उनकी माताजी की स्मृति में वात्सल्य धाम मंे वृद्धजनों को भोजन कराया जाएगा और वहां आजीवन भोजन हेतु राशि भी जमा कराई।
                                    संस्था के झोन अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया महावीर इंटरनेशनल संस्था नियमित रूप से वृद्धाश्रम में सेवा प्रकल्प आयोजित कर रहा है यह संस्था वृद्धजनों की सेवा के लिये संवेदनशील है। इससे पूर्व में भी संस्था द्वारा कपड़े जूते वृद्धजनों को उपलब्ध कराए थे। उसके पश्चात यहां भगवान की प्रतिमा के लिए शेड भी निर्माण कराया और पिछले सप्ताह वृद्धि जनों के लिए छतरी और वृद्ध आश्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।
                       प्रारंभ में लाभार्थी परिवार का स्वागत प्रोजेक्ट चेयरमैन राकेश चौधरी और सुनील मित्तल ने किया, संस्था के सदस्य माला पहनाकर स्वागत किया गया।
                         इस दौरान महावीर इंटरनेशनल के जॉन कोषाध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व अध्यक्ष विपिन कोठीफोड़ा, उपाध्यक्ष पीसी कुमावत, भागचंद खंडेलवाल, विकास गोदावत, ऋषभ फाफ़रिया, अभय पोखरना, अरविंद कुदार, अनिल खाबिया, हर्षित डांगी, पवन सोनी, विशाल चौधरी, यश चौधरी, नवीन छिंगावत, भावेश बक्शी, योगेश भट्ट, प्रवीण श्रीवास्तव सहित संस्था सदस्य उपस्थित थे। जानकारी संस्था अध्यक्ष सीए आयुष जैन ने दी।

Related Articles

Back to top button