प्रदेश

लायंस डायनामिक क्लब ने विक्षिप्त महिला आश्रम में बिताया समय

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १७ जुलाई ;अभी तक;  लायंस क्लब मंदसौर डायनामिक द्वारा विक्षिप्त महिला आश्रम में आश्रय प्राप्त महिलाओं के बीच जाकर समय बीताया। उनसे उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली व कुशलक्षेम पूछी तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की साथ ही उन्हें क्लब द्वारा स्वादिष्ट भोजन भी कराया।
                           उक्त जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष चित्रा मण्डलोई ने बताया कि विक्षिप्त आश्रम में  निवास कर रही महिलाएं अपने घर परिवारों से दूर है निराश्रित रूप में जीवन जी रही हैं, उनके साथ समय बिताने से उनके मुरझाए चेहरे पर जो मुस्कान आती है उसे देखकर आत्मिक सुख की अनुभूति होती है।
                             इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष चित्रा मण्डलोई, पुष्पा चेलावत, सुषमा नाहटा, नीलम जैसवानी, रीमा सैनी, मनीषा सोनी, रिटा पारीख, प्रीति रत्नावत आदि उपस्थित थे। क्लब सचिव मनीषा सोनी ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button