प्रदेश

यह समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक जुट हो कर जनता के लिए संघर्ष करने का है वरिष्टो को साथ लेकर हमें आंगे बढना है

दीपक शर्मा

पन्ना १७ जुलाई  ;अभी तक; मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र यादव अपने भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार की रात्रि को कटनी से चलकर पन्ना पहुंचे और आज जिला मुख्यालय पन्ना के इंद्रपुरी कालोनी स्थित एवर साइन गार्डन में जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित जिला स्तरीय युवा सम्मेलन में शामिल होकर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनमें जोश भरने का कार्य किया गया। कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि भगवान राम ने भी चौदहा वर्ष वनवास मे संघर्ष करके रावण जैसे बलशाली, अत्याचारी को मारकर लंका पर विजय पाई थी। इसी प्रकार हमें भी सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट हो कर जनता के लिए संघर्ष करना है तथा देश एवं प्रदेश मे बैठी अत्याचारी सरकार को उखाड़ फैकना है, पूरे देश मे मंहगाई, भ्रष्टाचार, घोटाला, नीड तथा नर्सिंग कालेजो मे घोटाला हुए है। इसकी लड़ाई सडक पर लडनी होगी। युवक कांग्रेस सभी वरिष्टो को साथ लेकर कंधे से कंधा मिलाकर यह लड़ाई लडेगी तथा जीतेगी।

उक्त कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भास्कर देव बुंदेला, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती जीराबाई पटेल, सेवादल अध्यक्ष रामबहादुर द्विवेदी, पूर्व विधायक महेन्द्र बागरी वरिष्ठ नेता रामकिशोर मिश्रा, सुशील खरे, राजेश तिवारी, पुष्पेन्द्र सिंह परमार, पुरूषोत्तम जडिया, श्रीमती रमा बुंदेला, मार्तण्ड देव बुंदेला, शशिकांत दीक्षित, शिवप्रकाश दीक्षित, जीतेन्द्र जाटव, डॉ. कदीर खान, राजबहादुर पटेल, रामऔतार तिवारी, जीवनलाल सिद्धार्थ, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्षगण आनंद शुक्ला, दादूराम मिश्रा, अक्षय तिवारी, बब्लू गौतम, नगर परिषद उपाध्यक्ष अमानगंज सौरभ दुबे, आशीष बागरी, रेहान मोहम्मद, अनीस खान, केसरी अहिरवार, राहत अली, अरूण त्रिपाठी, अंकित शर्मा, भानूदत्त तिवारी, देवेन्द्र यादव, सरदार सिंह यादव, रेणू शर्मा, कमलेश रावत, रामपाल पटेल, रामकरण पाण्डेय, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा सौरभ पटैरिया, ऋषभ गर्ग, रवि यादव, निखिल विश्वकर्मा, अर्जेन्द्र श्रीवास्तव, विकास तिवारी, आकाश अहिरवार, विक्रम सिंह, राजबाबू पटेल, बृजेन्द्र यादव, पप्पू यादव, दीपू यादव, फैज मोहम्मद, फययाज मोहम्मद, एजाज खान, भूपेन्द्र सिंह परमार, अंजुल चौहान, बाल किशोर शर्मा, शंकर द्विवेदी, सत्यम उपाध्याय, प्रदीप पटेल, सुंदरम रैकवार, रत्नेश जडिया, पवन मिश्रा सहित सैकडों की संख्या में युवक कांग्रेस के जिला पदाधिकारी, विधानसभा पदाधिकारी, विकासखण्ड पदाधिकारी, मण्डल, सेक्टर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम के पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र अवस्थी के नेत्रत्व में प्रदेश अध्यक्ष का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक तिवारी ने किया। आयोजित रैली के दौरान प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष कई युवा कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेस की सदस्यता ली गई। जिला स्तरीय युवा सम्मेलन के समापन के उपरांत कलेक्ट्रेट की ओर मार्च कर प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में युकांईयों द्वारा प्रदर्शन किया गया एवं राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजयग नागवंशी को सौपा गया।

Related Articles

Back to top button