प्रदेश

अनुरागी बापू की पादुका पूजन कर मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १८ जुलाई ;अभी तक;  सेनाचार्य भक्तिपीठ द्वारा धर्मधाम गीता भवन के संस्थापक व सैनाचार्य ब्रह्मलीन संत श्री अनुरागी बापू जी का चरण पादुका पूजन एवं महाआरती कर गुरू पूर्णिमा महोत्सव सत्यनारायण की बगीची खानपुरा में 21 जुलाई, रविवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
                                   यह जानकारी देते हुए   सेनाचार्य भक्ति पीठ मंदसौर के संरक्षक ठाकुर शैलेन्द्रसिंह राठौर, राम लक्ष्मण राठौर बंजारी बालाजी ने बताया कि गुरू पूर्णिमा के दिन प्रातः प्रातः 8.30 बजे चरण पादुका पूजन व अभिषेक होगा। तत्पश्चात् 10.30 बजे महाआरती आयोजित होगी। दोप. 1 बजे से गुरुभक्त कीर्तन होंगे।
सेनाचार्य भक्ति पीठ मंदसौर के नेमीचंद कोठारी, महावीर रघुवंशी, बंशीलाल टांक, पुखराज सेन मुम्बई, भानुभाई पारिख नडियाद, राजेन्द्र चन्द्रसेना कोटा, भभूतमल सेन अहमदाबाद, राजेन्द्र हाड़ा जयपुर, पुरूषोत्तम राठौर, भगवतसिंह परिहार, अंशुल बैरागी, रमेश गोयल रतलाम, कमलेश मारोठिया, मेवाड़ा सेन समाज पंचायत अध्यक्ष ब्रजेश सेन मारोठिया, नन्दकिशोर राठौर, सत्यनारायण सकवाया, फकीरचन्द परिहार, सेन युवा संगठन अध्यक्ष विनोद परिहार, मां नारायणी माता महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा गंगवाल महेन्द्र परिहार, सूरज बैरागी, विशाल शिल्पी, उमेश परमार आदि ने सभी अनुरागी बापू भक्तों व धर्मसेवियों से गुरूजी की चरण पादूका पूजन, महाआरती एवं गुरूभक्त कीर्तन में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button