प्रदेश

कलेक्टर ने सहायक ग्रेड-3 श्री जैन को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 19 जुलाई ;अभी तक;  कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उपखंड मंदसौर में पदस्थ श्री विशाल कुमार जैन सहायक ग्रेड 3 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है । अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उपखंड मंदसौर में पदस्थ श्री विशाल कुमार जैन सहायक ग्रेड 3 की कार्यशैली एवं व्यवहार उचित नहीं होने के कारण श्री जैन से प्रतिवाद चाहा गया जो की समाधानकारक नहीं पाया गया।
                              श्री विशाल कुमार जैन, सहायक ग्रेड-3 को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम (1), (2) एवं (3) का उल्लघंन होने से मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के  नियम-9 में निहित प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री विशाल कुमार जैन का  मुख्यालय तहसील कार्यालय गरोठ रहेगा एवं उपस्थित दिनांक से नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

 

Related Articles

Back to top button