प्रदेश

वन क्षेत्र में अवैध रूप से जुताई करते हुए विश्रामगंज रेन्जर द्वारा पकड़ा गया ट्रैक्टर

दीपक शर्मा

पन्ना १९ जुलाई ;अभी तक; वन मंडल अधिकारी उत्तर पन्ना के निर्देशन और उप वन मंडल अधिकारी विश्रामगंज के मार्गदर्शन में दिनांक 18-19 जुलाई 2024 की दरमियानी रात को सूचना एवं रात्रि वन गश्ती के दौरान वन परिक्षेत्र विश्रामगंज की बीट पाठा में अवैध रूप से वन क्षेत्र की जुताई और अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर सोनालिका ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर के जप्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया जाकर कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी विश्रामगंज नितिन राजौरिया, प. स. महरूब खान, अखिलेश चौहान, पंकज कुशवाहा, वनरक्षक महादेव कोरी, संजय पटेल, अमान सिंह, रवि कुमार, भागीलाल पटेल, देवेंद्र मिश्रा, अर्पित चौरसिया, अखिलेश मिश्रा, संदीप सिंह चौहान, आदेश चौधरी एवं वन विभाग के अन्य समस्त स्टाफ का शामिल रहा।

Related Articles

Back to top button