प्रदेश

बसंत विहार कॉलोनी वासियों ने विधायक श्री जैन के समक्ष रखी समस्याएं

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २० जुलाई ;अभी तक;  स्थानीय वार्ड नं. 26 स्थित बसंत विहार कॉलोनी वासियों द्वारा औदिच्य ब्राह्मण धर्मशाला में विधायक श्री विपिन जैन का स्वागत कर सम्मान किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी एवं वरिष्ठ नागरिक बाबूलाल जोशी भी मंचासीन थे। क्षेत्र के निवासियों ने विधायक को अपनी समस्याएं बताई तथा बसंत विहार कालोनी की भूमि सर्वे नं. 3221, 3222, 3224 व 3237 को भी विकसित कॉलोनी में लिये जाने के मांग की जिससे क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने कहा कि यहां आकर क्षेत्र की समस्याओं को समझा है तथा इनके हल करने के पूर्ण प्रयास किये जायेंगे। विधायक निधि से जो भी कार्य कराना है उसका स्टीमेट बनाकर उन्हें जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा।
क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी ने कहा कि बसंत विहार कालोनी वार्ड क्रमांक-26 पशुपतिनाथ विश्रांती गृह के सामने मंदसौर में स्थित है, जो काफी पुरानी आवासीय कालोनी है, जिसके भूमि स्वामी गौतमलाल पिता मथुरालाल माली है।  उक्त कालोनी कस्बा मंदसौर की भूमि सर्वे नंबर-3217. 3220, 3236, 3221, 3222, 3224 व 3237 की भूमि में स्थित है। जिसका सर्वे भी किया गया है। किन्तु सातों सर्वे नंबर के स्थान पर बसंत विहार की केवल 3217, 3220, 3236 की भूमि को ही विकसित कॉलोनी के लिये लिया गया है। जबकि उक्त सातो सर्वे नंबर पर पूर्व से ही बसंत विहार कालोनी बनाई गई थी व उसमें कालोनी के लोग निवासरत है। उक्त त्रुटि को सुधार किया जाकर मध्यप्रदेश शासन द्वारा की गई वैध कालोनी में बसंत विहार के सर्वे नंबर- 3221, 3222, 3224 व 3237 को भी वैध कालोनी में लिया जाना आवश्यक है। ताकि मप्र शासन द्वारा जनहित में की जा रही वैध कॉलोनी की मंशा पूर्ण हो सके। विधायक श्री जैन से अनुरोध है कि उक्त बंसत विहार कालोनी के अन्य सर्वे नंबर 3221, 3222, 3224 व 3237 को भी वैध कालोनी की सूची में जुड़वाये जाये। आपने कहा कि जिस भाग को वैध किया गया है उसकी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। कॉलोनी को वैध करने के पश्चात् से राशि नगरपालिका में जमा करना है वह विधायक निधि से जमा करने की आपने मांग रखी।
वरिष्ठ नागरिक बंशीलाल जोशी ने क्षेत्र की समस्याएं रखते हुए कहा कि इस कॉलोनी का कुछ क्षेत्र वैध कॉलोनी में नहीं आने से क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है। नालियां टूटी हुई है। गंदगी पसरी रहती है। विद्युत पोल नहीं है अगर है तो भी उनपर स्ट्रीट लाईट नहीं है। इस क्षेत्र के नागरिकों को कई समस्याआंें का सामना करना पड़ रहा है। इसलिये इसे वैध कॉलोनी में लेकर समस्या का हल करवाया जाये।
ज्ञापन का वाचन भेरूलाल राठौर ने किया व आभार सुरेश माली ने माना। इस अवसर पर भेरूलाल माली, भंवरलाल माली, कैलाश माली, शंकरलाल माली, बद्री लाल माली, लीलाधर शर्मा, बालाराम शर्मा, कालूराम बारेठ, कवरलाल प्रजापति, रमेश ब्रिजवानी, गौरव माली,बबलु माली आदित्य कार्तिक, देवांग, मनीष,ऋषि शर्मा, संजय माली, अर्पित प्रजापति अर्जुन प्रजापति सुजीत प्रजापति नरेंद्र सिंह कुशवाहा,माधव प्रजापति,गिरीश भावसार, धर्मेंद्र अरोरा,रवि शर्मा,शशि शर्मा, रोहित माली आदि क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button