प्रदेश

ग्राम पंचायत इंटवाखास में व्याप्क भ्रष्टाचार सरपंच, सचिव, उपयंत्री ने पुरानी फसल सुरक्षा दीवार नवीन दर्शाकर कर दिया फर्जीवाड़ा, हड़पी राशि

दीपक शर्मा

पन्ना २२ जुलाई  ;अभी तक; /पन्ना जिले की ग्राम पंचायतो में सरपंच, सचिव, उपयंत्रीयों द्वारा लगातार भ्रष्टाचार किया जा रहा है। लेकिन उसके बावजूद भ्रष्टाचारीयों के खिलाफ कार्यवाही न होने से उनके होसलें बुलंद है। पूर्व में निर्माण कार्य आधे अधुरे कर दिये जाते थें। लेकिन अब बिना निर्माण कार्य के ही पुराने कार्यो की फोटो ग्राफ डालकर राशि आहरित कर ली जाती है।

इस वर्ष सबसे अधिक फर्जीवाड़ा फसल सुरक्षा दीवारो को बनाने में ग्राम पंचायतो में किया गया है। पुरानी फसल सुरक्षा दीवारो को नया बताकर पन्द्रह लाख से अधिक की राशि एक फसल सुरक्षा दीवार में खर्च करना बताकर फर्जीवाड़ा किया गया है। इसी प्रकार का एक मामला पन्ना जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत इंटवा खास के ग्राम किटहा का सामने आया है। जहां पर किसानो की पूर्व से बनीं पत्थरो की खकरी को शासकीय राशि से फसल सुरक्षा दीवार बताकर फर्जीवाड़ा किया गया है। उक्त फसल सुरक्षा दीवार जो दर्शाई गई है। वह सलीम मोहम्मद के खेत से भवानी बाई पटेल के खेत तक बनाकर राशि आहरित करने का मामला सामने आया है। जबकी उक्त स्थान पर लोगो द्वारा बताया गया कि पूर्व से ही खकरी बनीं हुई थी।

उसी किसानो की पुरानी खकरी को सरपंच, सचिव, उपयंत्री द्वारा नवीन दर्शाकर राशि आहरित कर के फर्जीवाड़ा किया गया है। इस प्रकार से उक्त ग्राम पंचायत में लगातार फर्जीवाड़ा चल रहा है। ग्राम पंचायत के सरपंच तथा सचिव एवं उपयंत्री संजीव जैन के द्वारा उक्त कारनामा किया गया है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में अन्य कार्यो में भी इसी प्रकार से व्याप्क स्तर पर निर्माण कार्यो में फर्जीवाडा करके शासकीय राशि में बन्दरबांट की गई है। परकूलेश टेंक बनाने, सीसी सड़क नाली निर्माण, तालाब गहरी करण सहित अन्य कार्यो में भी व्याप्क स्तर पर भारी फर्जीवाडा़ किया जा रहा है। स्थानीय लोगो ने संबंधित मामले की जांच कराये जाने तथा दोषीयो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button