प्रदेश

15 वीं राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में मंदसौर जिले के 13 खिलाड़ियों ने भाग लिया 8 गोल्ड 2 सिल्वर मेडल जीतने पर खिलाडियो का हुआ सम्मान

महावीर अग्रवाल
मंदसौर `२३ जुलाई ;अभी तक;  जिला स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन मंदसौर के अध्यक्ष सुरेश जी भाटी ने बताया कि 12 से 14 जून 2024 को तीन दिवसीय 15 वीं राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता जो महाकाल की नगरी उज्जैन के श्री बालमुकुंद आश्रम, झालरिया मठ में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में जिले के 13 खिलाड़ियों ने भाग लेकर 10 मेडल अर्जित किये।
                                            8 गोल्ड 2 सिल्वर मेडल, धवल पिता विनय कुमावत, यश पिता सुनील हीवे , दीपेश पिता अशोक गहलोत, तुषार पिता सत्यनारायण गुर्जर, तुलसी पिता केशवदास बैरागी, साहिल पिता कैलाश बोरीवली ,कृष्ण पिता चंद्रशेखर गढ़िया, असमा पिता मोहम्मद रफी ने गोल्ड मेडल, संदीप पिता राजू आर्य ,आदित्य पिता ज्ञानेंद्र सिंह चैहान ने सिल्वर मेडल अर्जित किया । आरती पिता राजू आर्य  कृष्णा पिता संजय वर्मा , अर्णव पिता विक्रम कपूर ने अपने खेल कौशल का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों के मेडल अर्जित करने पर संस्था संरक्षक अनिल जी कियावत, महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय के प्रिंसिपल के सी सोलंकी ने सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया खिलाड़ियों के मेडल अर्जित करने पर जिला स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन मंदसौर के संरक्षक एडिशनल एसपी गौतम जी सोलंकी , जिला खेल अधिकारी खेल और युवा कल्याण विभाग विजेंद्र जी देवड़ा , संस्था संरक्षक जिला शिक्षा अधिकारी लोकेंद्र कुमार डाबी, विकास जी भंडारी , पी जी कॉलेज के खेल अधिकारी राजू कुमार,  मध्य प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष इंटरनेशनल रेफरी गौतम जी लश्करी, अध्यक्ष सुरेश जी भाटी व्यवस्था पर प्रभारी  विजय जी कोठारी महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय के सर चेतन जी गनझेड़, सचिव गगन कुरील , टेक्निकल डायरेक्टर सैयद आफताब आलम ,संस्था पदाधिकारी सुनील जी हीवे ग्वाल , अशोक जी गहलोत, दिनेश जी चंदवानी, कमलेश जी डोसी , जसवंत सिंह जी राठौड़, हितेश जी सालवी शाहिद जी हुसैन, असलम जी खान, दुर्गेश जी बेलानी, घनश्याम जी पुरोहित शाहिद जी मंसूरी श्रीमती धर्मेंद्र कुमारी बघेरवाल ने खिलाड़ियों को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button